{"_id":"696c7af9f6c59e559e0cdee5","slug":"kanpur-accident-bolero-carrying-devotees-overturned-in-ditch-seven-members-of-same-family-injured-2026-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: श्रद्धालुओं की बोलेरो खंती में पलटी; एक ही परिवार के सात लोग घायल, छह की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: श्रद्धालुओं की बोलेरो खंती में पलटी; एक ही परिवार के सात लोग घायल, छह की हालत गंभीर
Sun, 18 Jan 2026 11:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:47 AM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र में प्रयागराज से लौट रहे श्रावस्ती के परिवार की बोलेरो अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए, जिनमें छह की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खंती में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से छह की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है परिवार संगम स्नान कर प्रयागराज से लौट रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, श्रावस्ती जिले के मललौना खासियारी गांव निवासी यह परिवार प्रयागराज में संगम स्नान कर वापस अपने घर लौट रहा था। सुबह का समय होने के कारण चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार बोलेरो पर से नियंत्रण खो गया और गाड़ी पलटी खाते हुए खंती में जा गिरी। चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
सीएचसी से हैलट अस्पताल रेफर
हादसे की सूचना मिलते ही घाटमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों की गंभीर स्थिति और शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर व अंदरूनी चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है।