फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 50 MEMUs will run through Kanpur during Maha Kumbh, passengers will get convenience

Kanpur: महाकुंभ पर कानपुर से होकर चलेंगी 50 मेमू, यात्रियों को होगी सहूलियत

Mon, 25 Nov 2024 12:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Nov 2024 12:57 PM IST
सार

Kanpur News: महाकुंभ पर शहर से होकर 50 मेमू चलेंगी। मेमू कारशेड में कई मेमू आएंगी। रखरखाव के बाद संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur: 50 MEMUs will run through Kanpur during Maha Kumbh, passengers will get convenience
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

महाकुंभ पर बड़ी संख्या में लोगों के प्रयागराज जाने की संभावना के बीच रेलवे ने 50 मेमू ट्रेनों के कानपुर से होकर संचालित होने की कवायद शुरू कर दी है। प्रीमियम, सुपरफास्ट और रोजाना चलने वाली ट्रेनों में भीड़-भाड़ को कम करने और महाकुंभ के दौरान एसी कोचों के यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए मेमू चलाई जाएंगी। कानपुर के मेम कारशेड में प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल से 50 मेमू को मंगवाया गया है।

विज्ञापन


कारशेड में इनका रखरखाव होगा और इन्हें अलग-अलग रूटों पर भेजा जाएगा। यह ट्रेनें वाया कानपुर होकर प्रयागराज जाएंगी। मेमू 15 दिसंबर से आनी शुरू हो जाएगीं। रेलवे स्टाफ को इसकी तैयारी रखने के निर्देश हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सेंट्रल स्टेशन ऐसा बीच का स्टेशन है जहां मुंबई, अहमदाबाद और दक्षिण भारत क्षेत्र की ट्रेनें झांसी रूट की ओर से आती हैं। इसी तरह गोरखपुर, बस्ती, बहराइच, रायबरेली, मेरठ की ट्रेनें लखनऊ से होकर सेंट्रल पहुंचती हैं।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर, पंजाब की ओर से यात्री दिल्ली रूट से आते हैं। इस वजह से सेंट्रल स्टेशन को मेमू ट्रेनों के संचालन का केंद्र बनाया जा रहा है। यहां से हर ओर मेमू चलाई जाएगी। इसमें सामान्य मेमू के साथ ही सुपरफास्ट मेमू शामिल है। एसीएम संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 15 दिसंबर से मेमू आनी शुरू हो जाएंगी। इनके संचालन से पूर्व पूरी तरह से मरम्मत होगी, जिससे किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। महाकुंभ के अवसर पर कई रूटों पर सुपरफास्ट मेमू का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed