{"_id":"69bc3be8755a7b866f0e32c2","slug":"kanpur-20-lakhs-swindle-under-pretext-of-selling-house-in-govind-nagar-fir-registered-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गोविंदनगर में मकान बेचने का झांसा देकर 20 लाख रुपये हड़पे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गोविंदनगर में मकान बेचने का झांसा देकर 20 लाख रुपये हड़पे, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 19 Mar 2026 11:40 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
गोविंदनगर थाना
- फोटो : अमर उजाला
जूही क्षेत्र के पीली काॅलोनी निवासी मनजीत कटियार ने गोविंदनगर के एक परिवार पर 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गोविंदनगर निवासी रूपारानी टंडन, राजू टंडन और नवीन टंडन ने अपना मकान बेचने की बात कही थी। आरोप है कि उन्होंने मनजीत कटियार को मकान को स्वामित्व में होने का भरोसा दिलाते हुए नाै नवंबर 2022 को अनुबंध किया।
इसके बाद मनजीत ने अलग-अलग तिथियों में 20 लाख रुपये राजू टंडन को दे दिए। समझौते के तहत आरोपियों को मकान की फ्रीहोल्ड डीड कराकर बैनामा करना था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बाद में सितंबर 2025 में आरोपियों ने मौखिक रूप से बताया कि मूल आवंटी की ओर से 1973 में की गई वसीयत के कारण उन्हें मकान बेचने का अधिकार ही नहीं है। पीड़ित का कहना है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। 13 सितंबर 2025 को नोटिस भी भेजा। आरोप है कि इन लोगों ने नवंबर 2025 में किसी अन्य पक्ष से करीब 1.5 करोड़ रुपये में इसी मकान का सौदा तय कर लिया है। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।