फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: 10 thieves who stole chains and purses from devotees' necks were arrested

Kanpur: श्रद्धालुओं के गले से चेन व पर्स पार करने वाले 10 शातिर गिरफ्तार, 14500 रुपये बरामद

Sun, 06 Apr 2025 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: 10 thieves who stole chains and purses from devotees' necks were arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पनकी मंदिर में श्रद्धालुओं की चेन व पर्स गायब करने वाले लेडी गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने 9 महिला समेत 10 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14500 रुपये बरामद किए हैं। मंगलवार को मंदिर में महिलाओं के गैंग ने पार्षद की मां समेत नौ श्रद्धालुओं की चेन और पर्स पार कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से दो शातिर महिलाओं को पकड़कर उनके पास से चोरी की दो सोने की चेन बरामद की थी।

विज्ञापन


पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं के मोबाइल की सीडीआर निकाली। सीडीआर और पकड़ी गई दोनों महिलाओं से पूछताछ के आधार पर श्रद्धालुओं के गले से चेन व पर्स पार करने वाला गैंग गोरखपुर और संतकबीरनगर का निकला। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से एक भी चेन बरामद नहीं की जबकि पुलिस का कहना था कि नवरात्रि के पहले दिन इन महिलाओं ने ही बारादेवी मंदिर के गर्भगृह में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके पास से महज 14500 रुपये बरामद की है।
विज्ञापन


इनकी हुई गिरफ्तारी
गोरखपुर के कैंपियरगंज गोपालपुर निवासी सुनीता, राहुल, संतकबीरनगर के धरमसिघवा अमरहा निवासी आरती, पाना, चांदनी, अक्को उर्फ गीता, शीला देवी, शीला उर्फ सुमित्रा, चन्नी देवी, व महाराजपुर के कुल्ही लोटन निवासी पिन्की के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर, प्रयागराज और पनकी थाने में दर्ज है रिपोर्ट
सुनीता के खिलाफ गोरखपुर, प्रयागराज और पनकी में रिपोर्ट दर्ज हैं। वहीं, आरती, पाना, पिन्की उर्फ शकीला, अक्को उर्फ गीता, शीला देवी, शीला उर्फ सुमित्रा व राहुल के खिलाफ पनकी व चन्नी देवी के खिलाफ बस्ती, महाराजगंज और पनकी में रिपोर्ट दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed