{"_id":"5dc5ceef8ebc3e5b1a54e480","slug":"kanpuer-dehat-accidant-akbarpur-news-knp524687040","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर खड़े ट्राला से भिड़ी वैन व बाइक, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर खड़े ट्राला से भिड़ी वैन व बाइक, पांच घायल
विज्ञापन
घायल जिनेत
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां (कानपुर देहात)। किशरवल रोड चौराहा हाइवे पर खड़े ट्राला के पीछे से वैन घुस गई। वैन सवार दो बच्चे घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक वैन में पीछे से भिड़कर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को अस्पताल भेजा है।
शुक्रवार की देर शाम करीब 9 बजे कानपुर से झांसी हाइवे लेन पर किशरवल रोड चौराहा के पास चालक ट्राला खड़ाकर सब्जी लेने गया था। इसी दौरान बिल्हौर के ककवन से बरात से शामिल होकर वापस लौट रहे वैन चालक शंकर, हनीफ, उसके नाती जिनेत (7) व रिजाम (5) निवासीगण रहीमपुर कोतवाली अकबरपुर ट्राला के पीछे जाकर भिड़ गए।
हादसे में दोनों जिनेत व रिजाम घायल हो गए। इसी दौरान साथियों के साथ बहन के यहां करसा थाना गजनेर जा रहे एक बाइक पर सवार अमन (24), रवि (21) व विवेक पीछे से वैन में जाकर भिड़ गए। हादसे मेें तीनों घायल हो गए। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
रनियां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एनएचएआई एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने पर बाइक सवार तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। ट्राला को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।