{"_id":"6aa58f9e1208b16c910ed639","slug":"kannauj-youth-dies-in-road-accident-two-children-lose-their-father-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, मचा कोहराम
Sat, 12 Sep 2026 11:15 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
अनुज की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जीटी रोड पर मुरादगंज के पास शनिवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। क्षेत्र की मझपुरवा चौकी के गांव गढ़िया कछपुरा निवासी अनुज राठौर (35) मोमोज की ठेली लगाते थे। परिजन ने बताया कि शाम को 7.10 बजे अनुज बाइक से गुरसहायगंज बाजार में खरीददारी करने जा रहा था।
विज्ञापन
जीटी रोड पर मुरादगंज के पास किसी वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अनुज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची मझपुरवा चौकी पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अनुज दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में पत्नी पिंकी और दो पुत्र अभी (12) व शिवा (10) हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन