फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Father-son arrested for transferring cyber fraud money to madrasa's account

Kannauj: साइबर ठगी का पैसा मदरसे के खाते में खपाने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार,50 प्रतिशत कमीशन पर खपा रहे थे रकम

Sun, 08 Dec 2024 12:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Dec 2024 12:23 AM IST
सार

इंदौर की पुलिस ने कन्नौज से साइबर ठगी के आरोपी पिता-पुत्र को दबोचा है। दोनों पर मदरसे के खाते से डेढ़ करोड़ रुपये के लेनदेन का आरोप है।

विज्ञापन
Kannauj: Father-son arrested for transferring cyber fraud money to madrasa's account
आरोपी पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर पुलिस ने 50 प्रतिशत कमीशन पर साइबर ठगी का पैसा मदरसा के खाते में खपाने के आरोप में शनिवार को मदरसा संचालक पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मदरसा कमेटी के नौ खातों में पिछले दिनों डेढ़ करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। ये पैसे इंदौर में डिजिटल अरेस्ट करके वसूले गए थे। गिरफ्तार किए गए असद अहमद ने ही कोर्ट के माध्यम से केस दर्ज कराया था। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सतौरा गांव निवासी असद अहमद ने कोर्ट को दिए प्रार्थनापत्र में बताया था कि वह फलाह दारैन साबिरी मदरसा समिति का उपाध्यक्ष है। फेसबुक पर साहिल नाम के एक व्यक्ति से बातचीत होने लगी और नंबर का आदान-प्रदान हुआ। एक दिन साहिल कॉल करके कहने लगा कि संस्थाओं से गरीबों की मदद के लिए चंदा की व्यवस्था करवा सकता है। उसने इसके लिए आईसीआईसीआई बैंक में खाता खुलवाने की बात कही।
विज्ञापन


विश्वास दिलाने के लिए उसने 10,11,12 सितंबर को पांच-पांच लाख रुपये खाते में डाल दिए। इसके बाद एक सेंडर नाम का एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप डाउनलोड करने के बाद बैंक से आने वाले मैसेज बंद हो गए। 13 सितंबर को बैंक से जानकारी हुई कि उक्त खाते को फ्रीज कर दिया गया है। कारण पूछने पर बताया गया कि 13 सितंबर को उनके खाते से डेढ़ करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में भेजे गए हैं। खाते से हुए लेनदेन की बात सुन वह आश्चर्य चकित हो गए। खाते से हुई धोखाधड़ी के बारे में पुलिस से शिकायत की, तो उसने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इसके बाद 11 नवंबर को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात पता निवासी साहिल के नाम पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। शनिवार को इंदौर अपराध शाखा की पुलिस ने मदरसा समिति के उपाध्यक्ष असद अहमद व उसके पिता अली अहमद खान को ही कन्नौज से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर अपराध शाखा के उपायुक्त राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पिता-पुत्र डिजिटल अरेस्ट गिरोह में साइबर ठगी के जरिए मिलने वाले पैसों को मदरसे के खाते में खपाने के लिए 50 प्रतिशत कमीशन लेते थे। मदरसा कमेटी के नौ खातों में पिछले दिनों डेढ़ करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी नही है, बाहर की पुलिस आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed