फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Staged a protest with a sack of potatoes on the head.

Kannauj News: सिर पर आलू की पोटली रखकर किया प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2026 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Staged a protest with a sack of potatoes on the head.
मानीमऊ। क्षेत्र के मधुपुर गांव में शुक्रवार को पांच गांवों के किसानों की सभा हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने 18 सितंबर को कलक्ट्रेट में होने वाले आलू किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने का किसानों से अपील की। इस दौरान आलू की पोटली सिर पर रखकर प्रदर्शन कर आलू किसानों ने मांगों के लिए नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने कहा कि 10 सितंबर को मेरी मुलाकात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से हुई। उन्हें भी आलू की बर्बादी और किसानों की बदहाली के संबंध में अवगत करा दिया गया है और किसानों की मांगों का मांग पत्र भी उन्हें सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि बीज बिल के प्रारूप पर चर्चा एवं सुझाव के लिए बुलाई गई बैठक में वह सम्मिलित हुए थे। आलू किसानों की समस्या से अवगत कराया और उन्हें ज्ञापन भी दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। आलू किसान के सामने संकट है। इस संकट से निकालने के लिए किसान आंदोलन के द्वारा मांगे उठाई गई है, उन मांगों को पूरा किया जाना जरूरी है। उन्होंने 18 सितंबर को कलक्ट्रेट में अपने हक अधिकार की आवाज उठाने के लिए पहुंचने का किसानों से अपील की। इस मौके पर किसान आंदोलन संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव कटियार, सर्वेश कटियार, संतोष कटियार, राकेश कटियार, आकाश कटियार, विनय कटियार, दुलीचंद दौरे, रावेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed