{"_id":"63f1ce12fa11bdc892068eba","slug":"kannauj-dead-body-of-a-young-man-found-in-the-field-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sun, 19 Feb 2023 12:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 Feb 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
रवि की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में तिर्वा कस्बे के दौलेश्वर मंदिर के पीछे खेत में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव पड़ा मिला। इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। परिजनों ने हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सुक्खापुर्वा गांव निवासी रवि (30) एक दिन पहले शनिवार दोपहर बजे घर से निकला था। जब देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों ने खोजबीन शुरू की। अगले दिन रविवार सुबह कस्बे के दौलेश्वर मंदिर के पीछे खेत में रवि का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। घटना को लेकर परिजनों ने हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन