फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jhinjhak-Rasulabad road will be built with six crores, the government has approved the renewal

छह करोड़ से बनेगी झींझक-रसूलाबाद रोड, शासन ने नवीनीकरण की दी मंजूरी

Tue, 23 Nov 2021 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jhinjhak-Rasulabad road will be built with six crores, the government has approved the renewal
झींझक से रसूलाबाद की उखड़ी सड़क। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग की मंगलपुर से रसूलाबाद तक करीब बीस किमी लंबाई की सड़क के नवीनीकरण की मंजूरी शासन से मिल गई है। छह करोड़ रुपये की लागत से यह सड़क बनाई जाएगी। शासन ने पहली किस्त भी जारी कर दी है। दिसंबर में यह सड़क बनने की उम्मीद है। यह सड़क कानपुर इटावा हाईवे को जीटी रोड से जोड़ती है।
विज्ञापन

सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग (अब भोगनीपुर झींझक विसधन बिल्हौर मार्ग) स्टेट हाईवे है। सात पूरी सड़क करीब 112 किमी लंबी है। हालांकि मंगलपुर से झींझक होकर रसूलाबाद तक करीब बीस किमी सड़क उखड़ गई है। इससे यहां से हिचकोले खाते वाहन सवार निकलते हैं।
विज्ञापन

यात्रा में समय भी अधिक लगता है। सड़क का यह हिस्सा लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अंतर्गत आता है। फिलहाल उखड़ी सड़क का पैच वर्क कराया गया है। सड़क नवीनीकरण को प्रस्ताव पूर्व में शासन को भेजा गया था। इसे 18 नवंबर को शासन ने प्रशासनिक व वित्तीय मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग अनुभाग एक के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने शासनादेश जारी किया है। मंगलपुर से रसूलाबाद तक सड़क का छह करोड़ रुपये से नवीनीकरण होगा। यह सड़क सात मीटर चौड़ी है।
शासन ने सड़क बनाने के लिए 60.58 लाख रुपये आवंटित किए हैं। अब लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड टेंडर प्रक्रिया कराएगा। ठेकेदार का चयन होने पर काम शुरू होगा। जानकारों के अनुसार दिसंबर में सड़क नवीनीकरण की उम्मीद है।

बीस किमी लंबी सड़क पर कुछ दिनों पहले ही पैच वर्क कराया गया है। अब सड़क नवीनीकरण की शासन से मंजूरी मिली है। इससे जल्द बनवाया जाएगा। इससे यात्रा सुगम हो सकेगी। - संतोष कनौजिया, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed