{"_id":"5751de5a4f1c1b7d2810cab8","slug":"jams-on-the-bridge-will-govindpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदपुरी पुल पर नहीं लगेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंदपुरी पुल पर नहीं लगेगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
फजलगंज की तरफ दुकाने लगने से गोविंदपुरी पुल पर लगता हैजाम।
- फोटो : amarujala
कानपुर। गोविंदपुरी पुल पर सब्जी की दुकानें लगने से होने वाले जाम से एक सप्ताह में निजात मिल जाएगी। नगर निगम अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवा देगा। इसी तरह नवलक्ष्मी इंजीनियरिंग के सामने शराब ठेका भी हटवाया जाएगा। शुक्रवार को जिला उद्योग में आयोजित समाधान दिवस पर उद्यमियों की बताई गई समस्याओं का समाधान किया गया।
सहायक उपायुक्त उद्योग आरबी यादव की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस पर उद्यमियों ने राजकीय औद्योगिक आस्थान में स्ट्रीट लाइट लगाने, उनकी मरम्मत करने, बरसात से पूर्व नालियों की सफाई कराने, फजलगंज औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे ट्रकों का जमावड़ा, लोडर टेंपो स्टैंड वालों का अतिक्रमण होने और इस्पात नगर और चकेरी पार्ट-2 औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कनेक्शन न मिलने की समस्या बताई। इस पर नगर निगम के प्रतिनिधि ने बताया कि स्ट्रीट लाइट, नालियों का निर्माण, सफाई और अतिक्रमण की समस्या का समाधान एक सप्ताह कर दिया जाएगा।
इस्पात नगर और चकेरी पार्ट औद्योगिक क्षेत्र में बिजली कनेक्शन मिलने में तीन महीने का समय लगेगा। इस्पात नगर 90 के दशक में बसा था, लेकिन नगर निगम और केस्को को हैंडओवर होने में देरी हुई। इस कारण यहां लगे पोल और बिजली के तार चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन
इस कारण यहां समस्या है। जल्द ही टेंडर डालकर पोल लगवाए जाएंगे और बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि 18 समस्याएं उद्यमियों ने रखी थी, जिसमें से सात समस्याओं का समाधान हफ्ते भर में और अन्य का समाधान 22 जून तक कराने की बात नगर निगम, यातायात और केस्को के प्रतिनिधियों ने कही है। इस दौरान मनमोहन राजपाल, बृजेश अवस्थी, शिवकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।