{"_id":"63edbe19d4d6cf329b0d3176","slug":"jalaun-theft-in-grocery-store-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: किराना दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर पार किया तीन लाख का माल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: किराना दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर पार किया तीन लाख का माल, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 16 Feb 2023 10:56 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:56 AM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में किराना दुकान की दीवार में सेंध लगाकर चोरी की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
दुकानदार से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले में चोरों ने किराना दुकान की दीवार में सेंध लगाकर नगदी सहित तीन लाख का समान पार कर दिया। मालिक को घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब आसपास के दुकानदारों ने दुकान में छेद देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बुधवार शाम को रोज की तरह आटा निवासी दुर्गेश पुत्र शिवकुमार अपनी किराना की दुकान में ताला डालकर घर चला गया था।
विज्ञापन
तभी देर रात मौके का फायदा उठाकर चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर गोलक से 25 हजार की नगदी सहित अखरोट के गत्ते, अंजीर गत्ता, मखाने के गत्ते के साथ करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। सुबह जब आसपास के दुकान के कर्मी आए तो उन्होंने दीवार फूटी देख दुर्गेश को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच में जुट गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
दुकानदारों को जब इस चोरी के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने बताया कि बस स्टैंड पर 112 पुलिस के साथ-साथ थाना पुलिस भी तैनात रहती है। लेकिन जब चोरी हो रही थी उस वक्त पुलिसकर्मी कहां सो रहे थे। पुलिस की इस लचर व्यवस्था से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन