फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   214 candidates absent on the final day of the D.El.Ed. exam

Jalaun News: डीएलएड परीक्षा के अंतिम दिन 214 रहे गैरहाजिर

Sun, 27 Sep 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
214 candidates absent on the final day of the D.El.Ed. exam
उरई। डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षण तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शनिवार को अंतिम दिन शहर में बनाए गए सात परीक्षा केंद्रों पर हुईं। परीक्षा तीन पालियों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई गई। पहली पाली में पंजीकृत 1970 परीक्षार्थियों में 1901 उपस्थित रहे, जबकि 69 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 1997 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 1920 ने परीक्षा दी और 77 गैरहाजिर रहे। वहीं तीसरी पाली में 1973 परीक्षार्थियों में 1905 उपस्थित रहे, जबकि 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान डायट प्राचार्य अश्वनी प्रताप सिंह, परीक्षा प्रभारी बीके सौनकिया और डायट प्रवक्ता अमर सिंह ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की। इसके अलावा बीईओ रंगनाथ चौधरी एवं जीआईसी के जितेंद्र कुमार ने केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed