{"_id":"6ab80f7b456b478a860d8554","slug":"dm-and-sp-inspected-security-arrangements-at-the-madhya-pradesh-border-orai-news-c-224-1-ori1005-150305-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मध्य प्रदेश सीमा पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मध्य प्रदेश सीमा पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
फोटो- 39 सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम-एसपी। स्रोत : प्रशासनमध्य प्रदेश सीमा पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
- महाराजपुर बॉर्डर समेत अंतरराज्यीय प्रवेश द्वारों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। मध्य प्रदेश सीमा से लगे इलाकों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए शनिवार को डीएम समीर और एसपी विनय कुमार सिंह ने माधौगढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने महाराजपुर बॉर्डर समेत अंतरराज्यीय सीमा से जुड़े मार्गों और प्रवेश द्वारों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने सीमा पर सतर्कता बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए।
महाराजपुर बॉर्डर पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अंतरराज्यीय प्रवेश द्वार के आसपास की व्यवस्थाएं देखीं। सोलर लाइट और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी लेते हुए इन्हें हर समय क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मध्य प्रदेश से होने वाले आवागमन को देखते हुए संबंधित विभाग लगातार स्थिति पर नजर रखें। निरीक्षण के दौरान प्रवेश द्वार के आसपास उगी घास-फूस, सड़क किनारे जमा मिट्टी और कीचड़ को हटाकर सफाई कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने प्रवेश द्वारों के आसपास फूलदार और सजावटी पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण कराने को भी कहा।