फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Cousin killed teenage girl by pushing her into the river

जालौन: चचेरे भाई ने किशोरी को नदी में धक्का देकर मार डाला, किसी लड़के से बात करती थी बालिका, इसी से था नाराज

Sun, 12 May 2024 08:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 May 2024 08:45 PM IST
सार

Jalaun News: एक युवक ने चचेरी बहन को नदी में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Jalaun: Cousin killed teenage girl by pushing her into the river
मीनाक्षी उर्फ मित्तल की फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फोन पर किसी लड़के से बात करने से नाराज युवक ने अपनी चचेरी बहन को नदी में धक्का देकर मार डाला। पुलिस ने किशोरी के फोन की कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के करमरा निवासी मान सिंह बघेल की 12 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी उर्फ मित्तल कक्षा आठ की छात्रा थी।

विज्ञापन


शनिवार शाम वह गाय को पशुबाड़े में बांधने गई थी, फिर नहीं लौटी। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने जांच शुरू की। जब पुलिस ने छात्रा के फोन की कॉल डिटेल खंगाली तो आखिरी कॉल चचेरे भाई शिवकुमार की मिली। इस पर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि मीनाक्षी किसी लड़के से बात करती थी।
विज्ञापन


उसने कई बार उसे मना किया, लेकिन वह फिर भी नहीं मान रही थी। इस पर वह उसे घूमने के बहाने ले गया और नदी में धक्का देकर मार डाला। बाबा हरप्रसाद बघेल ने बताया कि उनका पुत्र मान सिंह गुजरात के पालनपुर में पुताई का काम करता हैं। घर पर पत्नी कटोरी, बहू व नाती-नातिन रहते हैं। सीओ शैलेंद्र वाजपेयी ने बताया कि किशोरी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed