फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jajmau Arson, Irfan was not brought to court, sister cried while hugging Rizwan, hearing postponed,verdict wil

Jajmau Arson: इरफान को नहीं लाया गया कोर्ट, रिजवान के गले लगकर रोई बहन, सुनवाई टली...19 को आएगा फैसला

Thu, 14 Mar 2024 12:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Mar 2024 12:19 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ आगजनी मामले में इरफान सोलंकी समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा चल रहा है। एमपीएमएलए कोर्ट को आज फैसला सुनाना था, लेकिन सुनवाई टल गई है।

विज्ञापन
Jajmau Arson, Irfan was not brought to court, sister cried while hugging Rizwan, hearing postponed,verdict wil
रिजवान के गले लगकर फूटकर रोई बहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान सोलंकी समेत पांच अभियुक्तों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में सुनवाई टल गई है। मामले में अब फैसला 19 मार्च को आएगा। हालांकि, आज एमपीएमएलए सेशन कोर्ट को फैसला सुनाना था। सुरक्षा कारणों के चलते महाराजगंज जेल में बंद इरफान को फैसला सुनने के लिए कोर्ट नहीं लाया गया।

विज्ञापन

डीजीसी दिलीप अवस्थी ने बताया कि लोकसभा चुनाव का माहौल चल रहा है और मुकदमे के अभियुक्त इरफान सोलंकी विधायक हैं। इसके अलावा रमजान का महीना भी चल रहा है और सीएए कानून को लेकर भी गहमागहमी है। इन्हीं सब कारणों के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इरफान की पेशी की मांग की थी।

विज्ञापन

महाराजगंज जेल प्रशासन ने भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इरफान को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश करने की बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही पेशी मांगी थी। कोर्ट ने भी अनुमति भी दे दी है। अब फैसले पर सुनवाई के दौरान महाराजगंज जेल में बंद इरफान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश होना था।

मामले की सुनवाई टली
वहीं, कानपुर जेल में बंद मुकदमे के बाकी चारों अभियुक्तों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। इन अभियुक्तों में इरफान के भाई रिजवान सोलंकी, शौकत अली, मोहम्मद शरीफ व इसराइल आटे वाला हैं। हालांकि, मामले में सुनवाई टल गई है।

विज्ञापन



रिजवान के गले लगकर फूटकर रोई बहन
कोर्ट में पेशी पर जाते समय रिजवान की बहन रूबी रिजवान के गले लगकर फूट-फूट कर रोई। रिजवान के अधिवक्ताओं ने दोनों को ढांढस बंधाया। रिजवान ने कहा कि सब ठीक होगा। इसके बाद रिजवान ने बहन को चुप कराते हुए कोर्ट में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed