{"_id":"6047d2118ebc3e590d66ba6c","slug":"jail-akbarpur-news-knp61664750","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम से हाथापाई करने वाला वार्ड ब्वाय भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम से हाथापाई करने वाला वार्ड ब्वाय भेजा गया जेल
विज्ञापन
एसडीएम राजीव राज से जानकारी लेते एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील में एसडीएम से हाथापाई और अर्दली को पीटने वाले आरोपी वार्ड ब्वाय को मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
अकबरपुर जिला अस्पताल पुरुष में तैनात मूल रूप से हमीरपुर के पचखुरा का रहने वाला वार्ड ब्वाय रजनीश शुक्ला सोमवार की शाम को तहसील पहुंचा था। उसने पत्नी का कानपुर देहात से निवास प्रमाण पत्र बनवाने के आवेदन को रिजेक्ट होने का हवाला एसडीएम राजीव राज से दिया। एसडीएम के जांच कराने की बात पर उसने गालीगलौज व हाथापाई कर दी। अर्दली शिवराम पाल ने रोकने का प्रयास किया तो उसे गिराकर पीटा। हमराही होमगार्डों ने काबू करना चाहा तो उनसे भी हाथापाई की और सरकारी रायफल छीनने की कोशिश की। एसडीएम वार्ड ब्वाय को काबू कर अकबरपुर कोतवाली ले गए। वहां अर्दली की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वार्ड ब्वाय के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट, सरकारी लोकसेवक से हाथापाई, सरकारी काम में बाधा व लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि आरोपी को न्यायालय मेें पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। रिमांड पर लिया जाएगा।
एडीएम ने लिए अर्दली व हमराही के बयान
कानपुर देहात। एसडीएम सदर से हाथापाई, अर्दली को पीटने और होमगार्ड की रायफल छीनने के प्रयास मामले में मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल ने तहसील पहुंच कर बयान लिए। उन्होंने जांच रिपोर्ट डीएम को देने की बात कही है।
विज्ञापन
सोमवार की शाम घटनाक्रम पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को जांच सौंपी थी। मंगलवार की सुबह 11 बजे एडीएम वित्त एवं राजस्व जांच करने तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम कार्यालय में एसडीएम सदर राजीव राज से पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली। एसडीएम ने एडीएम को बताया कि जिला अस्पताल में तैनात वार्ड ब्वाय रजनीश शुक्ला पत्नी का निवास प्रमाण पत्र निरस्त होने पर विवाद करने लगा। गालीगलौज कर अर्दली शिवराम पाल को पीटा और हमराही की रायफल छीनने की कोशिश की। अर्दली शिवराम व हमराही होमगार्ड नरेश तिवारी के भी बयान लिए। एडीएम ने निवास आवेदन रद्द होने की पूर्व में नायब तहसीलदार डॉ. अर्चना शर्मा की जांच रिपोर्ट का भी अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।