फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Innocent death due to sports-play in Hamirpur, police sent body for post-mortem

Hamirpur: पिस्टल निकालकर खेल रहे थे चोर सिपाही, खेल-खेल में चली गोली, मासूम की मौत

Fri, 01 Jul 2022 08:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Jul 2022 08:04 PM IST
सार

बिवांर थाना क्षेत्र में खेल-खेल में पिस्टल से निकली गोली से दो वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली गई है और बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Innocent death due to sports-play in Hamirpur, police sent body for post-mortem
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ और मृतक सिद्धार्थ की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के उमरी गांव में शुक्रवार सुबह एक बेहद हृदय विदारक घटना घटित हुई। ग्राम पंचायत अधिकारी के घर में उनके दोनों पुत्र आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान एक ने अलमारी में रखी अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल खिलौना समझ निकाल ली। इससे बड़े भाई के हाथ से अचानक चली गोली से छोटा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

उमरी निवासी जयराम कुशवाहा ने थाना बिवांर में दी हुई तहरीर में बताया कि वह मुस्करा ब्लॉक के बिहूनी खुर्द व बिहूनी कलां गांव में सचिव पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे जब वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उसका बड़ा पुत्र मयंक (6 वर्ष तीन माह) और छोटा पुत्र सिद्धार्थ उर्फ बउवा (02) आपस में खेल रहे थे। 

विज्ञापन

इसी दौरान अलमारी खुली पाकर मयंक ने उसमें रखी पिस्टल कब निकाल ली। उन्हें पता भी नहीं चल सका और छोटा पुत्र सिद्धार्थ के साथ आपस में चोर-सिपाही खेलने लगे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब वह कमरे में पहुंचकर देखा, तो सिद्धार्थ कमरे के फर्श पर लहूलुहान पड़ा था और मयंक के हाथों में उनकी पिस्टल थी। 

विज्ञापन

आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां दौरान इलाज उसकी मौत हो गई। सचिव के दो पुत्र एक पुत्री है। मृतक सबसे छोटा था। इंस्पेक्टर चित्रसेन सिंह ने बताया कि घटना बच्चों के खेल-खेल में हुई है, पिस्टल बरामद कर ली गई है। बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं सीओ विवेक यादव का कहना है कि बड़े भाई के हाथ से गोली चल गई, जिससे मासूम की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed