फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indian Railway, Now TTE will not be able to sell vacant seats, the details of each seat will be online from hand held terminal machine

Indian Railway: अब टीटीई नहीं बेच सकेंगे खाली सीटें, हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन से एक-एक सीट का ब्योरा रहेगा ऑनलाइन

Sun, 17 Jul 2022 11:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Jul 2022 11:10 PM IST
सार

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को एचएचटी (हैंड हेल्ड टर्मिनल) के माध्यम से सीट खाली होने पर ट्रेन में ही रिजर्वेशन की सुविधा प्रदान कर दी है। यही नहीं, श्रमशक्ति एक्सप्रेस की खाली सीटें अब टीटीई चोरी छिपे बेच नहीं पाएंगे। एचएचटी मशीन मिलने से एक-एक सीट का ब्योरा ऑनलाइन रहेगा।

विज्ञापन
Indian Railway, Now TTE will not be able to sell vacant seats, the details of each seat will be online from hand held terminal machine
हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीनें दी गईं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस के बाद शनिवार को श्रमशक्ति एक्सप्रेस के टिकट चेकिंग दल (टीटीई) को भी रेलवे ने हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीनें दे दी हैं। टीटीई अब इन्हीं मशीनों की मदद से खाली सीटें बुक करेेंगे। इससे पूरा ब्योरा रेलवे के पास भी पहुंच जाएगा। पहले चोरीछिपे सीटें बेचकर पैसा अपने पास रख लेने की शिकायतें आती रहती थीं। इसके अलावा खाली सीट ऑनलाइन दिखाने के कारण करंट काउंटर से भी इन सीटों की बुकिंग की जा सकेगी। 

विज्ञापन

इस नई व्यवस्था के तहत जिसकी वेटिंग होगी, चार्ट बनने के बाद उसे ही चलती ट्रेन में सीट देनी होगी। टीटीई को भी अतिरिक्त किराये का आकलन करने में गणित नहीं लगानी होगी। मशीन पर एक क्लिक करते ही उसे पता किराया पता चल जाएगा। अभी उत्तर मध्य रेलवे के 1018 चेकिंग स्टाफ को मशीनें दी गई हैं। दो-तीन महीने में सभी ट्रेनों के चेकिंग दल को मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। 

विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि मशीनों के मिलने से वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को आसानी होगी। चार्ट बनने के बाद वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को सीट उपलब्ध करा दी जाएगी। सीट खाली होने पर वेटिंग और आरएसी कंफर्म होने पर यात्रियों की विस्तृत जानकारी मशीन पर अपलोड करनी होगी।

ट्रेन छूटने के 15 मिनट पहले का चार्ट होगा अपडेट
हैंड हेल्ड मशीन रेलवे के इंटरनेट सर्वर से कनेक्ट होगी। पीआरएस सिस्टम से जुड़े होने की वजह से ट्रेन छूटने के पहले तक करंट काउंटर से बिके टिकटों का भी अंतिम अपडेट मशीन में होगा। ट्रेन के चलने पर अगले स्टेशन से पहले तक की खाली सीटों की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इससे अगले स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के पहले करंट काउंटर से भी सीटों की बुकिंग हो सकेगी।

विज्ञापन

अभी तक आरक्षण चार्ट ट्रेन चलने के तीन घंटे पहले छपता था और ट्रेन में चस्पा किया जाता था। तब तक किसी यात्री की ट्रेन छूटने या बाद में टिकट रद्द करने पर खाली सीटों को टीटीई मर्जी से बेचते थे। कोच में यात्रा कर रहे डॉक्टर और वीआईपी यात्रियों की जानकारी भी मशीन पर होगी। भविष्य में ऑनलाइन भुगतान भी इसी मशीन के माध्यम से लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed