फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   india vs england green park kanpur

ग्रीनपार्क से फिर होगी वापसी की कोशिश

Tue, 10 Jan 2017 10:52 AM IST
ऋतिक चित्रांश, अमर उजाला, कानपुर
ऋतिक चित्रांश, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 10 Jan 2017 10:52 AM IST
सार

- आईपीएल में रैना ने जड़े थे दो पचासे                                                                            - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सस्ते में लौैटना पड़ा था पवेलिएन - ग्रीनपार्क में टी- 20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विज्ञापन
india vs england green park kanpur
डेमो

विस्तार

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना एक बार फिर ग्रीनपार्क से भारत की एक दिवसीय टीम में वापसी की कोशिश करेंगे। पिछले साल खेले गए दो आईपीएल मैचों में भी रैना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मैदान पर लगातार दो अर्धशतक जड़ कर अपनी टीम गुजरात लायंस को अंतिम चार में पहुंचाया था। मुंबई के खिलाफ खेले गए पहले मैच में वह मैन ऑफ द मैच भी रहे थे। रैना ग्रीनपार्क में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
विज्ञापन


यूपी के कप्तान सुरेश रैना विश्व के उन बिरले बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने क्रिकेट केतीनों प्रारूपों टेस्ट, एक दिवसीय व टी-20 में शतक जड़ा है। हालांकि लंबे समय से टेस्ट टीम में वापसी का इंतजार है। रैना ने अपना आखरी टेस्ट मैच 2015 में आस्ट्रेलिया के सिडनी में खेला था। वहीं रैना ने अंतिम एकदिवसीय मैच भी 2015 में ही दक्षिण अफ्रीका के भारतीय दौरे पर मुंबई के बानखेड़े स्टेडियम में खेला था। इस दौरे पर भारतीय टीम ने एक मैच ग्रीनपार्क में भी खेला था।
विज्ञापन


यूपीसीए का घरेलू मैदान होने के बावजूद रैना ने इस मैच में सफल नहीं रहे थे। वह महज तीन रन बना कर आउट हो गए थे। हालांकि उसके बाद इसी मैदान पर खेलेे गए दो आईपीएल मैचों में गुजरात लायंस के कप्तान रैना ने दोनों मैच में शानदार अर्धशतक (53) और (58) बनाए थे। इस मैदान पर पिछले साल भारत व न्यूजीलैंड के बीच एक टेस्ट मैच भी खेला गया था, लेकिन रैना उस टीम में शामिल नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार ने छीना था वापसी का मौका

india vs england green park kanpur
डेमो
बुखार ने छीना था वापसी का मौका
पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई एकदिवसीय सीरीज में सुरेश रैना को अंतिम तीन मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। हालांकि बुखार के चलते वह एक भी मैच नहीं खेल सके थे। इससे पहले वह लंबे समय से टीम से बाहर थे। अब रैना के फिट होने के बावजूद उन्हें एकदिवसीय टीम में नहीं चुना गया। जबकि चार साल बाद युवराज सिंह की टीम इंडिया में वापसी हुई है। हालांकि रैना फिटनेस के चलते रणजी सत्र में भी नहीं खेल पाए थे। वहीं युवराज ने हाल ही मेें पंजाब टीम से खेलते हुए एक दोहरे शतक सहित अच्छा प्रदर्शन किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed