फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IND vs NZ: Spectators gathered to watch the deciding match at Green Park, crowd gathered to buy tickets

IND vs NZ: ग्रीनपार्क में निर्णायक मैच देखने को उमड़े दर्शक, टिकट खरीदने के लिए लगी भीड़

Mon, 29 Nov 2021 12:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Nov 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
IND vs NZ: Spectators gathered to watch the deciding match at Green Park, crowd gathered to buy tickets
टिकट काउंटर पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
कानपुर के ग्रीनपार्क में अंतरराष्ट्रीय मैच का आखिरी दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए सोने पे सुहागा साबित हुआ। बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ मैच का लुत्फ लेने पहुंचे। मतलब पैसा वसूल। टेस्ट मैच के पांचवें दिन सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे। सी बालकनी हो या स्टूडेंट गैलरी।
विज्ञापन


हर दर्शक दीर्घा करीब हाउस फुल रही। एक अनुमान के मुताबिक करीब 20 हजार दर्शक मैच देखने पहुंचे। यूपीसीए और जिला प्रशासन को अंदाजा था कि सोमवार को मैच निर्णायक होने के कारण बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंगे। यह अंदाजा सही साबित निकला।
विज्ञापन


लंच तक पवेलियन बालकनी, पवेलियन ग्राउंड, सी बालकनी, ई पब्लिक, बी गर्ल्स, न्यू प्लेयर्स पवेलियन, डी चेयर आदि गैलरी में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच चुके थे। धीरे-धीरे सभी पवेलियन तकरीब फुल हो गईं। हालांकि वीवीआईपी पवेलियन जरूर खाली रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट काउंटरों पर लगी रही भीड़
स्टेडियम के बाहर बने बुक माई शो के स्टॉलों में टिकट खरीदने वाले दर्शकों की भीड़ लगी रही। पिछले चार दिनों की अपेक्षा सोमवार को ज्यादा टिकट बिके। सुबह 10:30 बजे तक सी बालकनी के अधिकांश टिकट बिक चुके थे। पवेलियन बालकनी, ई पब्लिक, डी चेयर के भी टिकट तेजी से बिके। यह सिलसिला दोपहर में लंच के बाद तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed