फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Increased risk of infectious disease in flood-hit areas

बाढ़ग्रस्त इलाकों में संक्रामक बीमारी का बढ़ा खतरा

Sat, 14 Aug 2021 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Increased risk of infectious disease in flood-hit areas
राजपुर (कानपुर देहात)। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में अब संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यमुना नदी का पानी लोगों के घरों में भरा रहने से अब बुखार, डायरिया सहित मच्छर जनित बीमारियां बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

यमुना में आई बाढ़ से नदी की तलहटी में बसे बीहड़ पट्टी के गौहानी बांगर, गौरीरतन बांगर, जैसलपुर, महदेवा व भुपइयापुर गांव के 150 घर डूब गये थे। दस दिनों के बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंचा तो लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं अभी भी महदेवा व भुपईयापुर गांव के रास्तों में पानी भरा है। जैसे-जैसे पानी सूख रहा है, संक्रामक रोग भी पांव पसारने लगे हैं।
विज्ञापन

उधर प्रशासन की ओर से गांवों में स्वास्थ्य टीमों को भेजकर दवाओं का वितरण कराया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित लोग अब संक्रमण के चलते बीमार हो रहे हैं। महदेवा गांव के कई परिवार संक्रामक रोग से पीड़ित हैं। वहीं इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत पाल सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। पीड़ितों को राहत सामग्री आदि वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाने, खुजली व तेज बुखार से परेशान हैं लोग
महदेवा गांव के उदयवीर ने बताया कि बच्चों को बुखार के बाद छोटे-छोटे दाने हो गए हैं। नाविक मुनीम निषाद ने बताया कि उनके शरीर में खुजली व दाने निकल आए हैं। भीकम ने बताया कि तीन दिन से तेज बुखार से पीड़ित है। जैसलपुर गांव के नरेंद्र सिंह, शिवशंकर सिंह, दशरथ सिंह ने बताया कि छोटे बच्चों को बुखार और शरीर पर लाल दाने निकल आये हैं।
गांव के कई लोग निजी व सरकारी अस्पतालों में उपचार कराने पहुंच रहे हैं। एसडीएम रमेश चंद्र यादव ने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में स्वास्थ्य टीमें भेजने के निर्देश दिए गए हैं। राजपुर के पीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य पर्यवेक्षक व चिकित्सकों की टीमें लगातार गांव भेजकर लोगों का परीक्षण कर दवाइयां वितरण कर रही हैं। (संवाद)
सफाई कर्मी के गैरहाजिर रहने पर नोटिस जारी
बाढ़ ग्रस्त गांवों में रोस्टर लगाकर कर्मचारियों से सफाई कराई जा रही है। गुरुवार को बिलासपुर बांगर के सफाई कर्मी रुप सिंह की ड्यूटी बाढ़ ग्रस्त गौहानी बांगर गांव में लगाई गई थी। एडीओ पंचायत के निरीक्षण में सफाई कर्मी नदारद मिला। इस पर कर्मी को नोटिस जारी कर रिपोर्ट डीपीआरओ को भेजी गई है। वहीं शुक्रवार को रोस्टर के तहत बाढ़ग्रस्त गांवों में साफ-सफाई कराई गई। सरकारी हैंडपंपों से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गया है। (संवाद)
बसपा प्रत्याशी लालजी शुक्ला ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
राजपुर। सिकंदरा विधानसभा से बसपा के प्रभारी व प्रत्याशी लालजी शुक्ला ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित गौहानी बांगर, भुपैय्यापुर व बछाटी गांव में पीड़ित परिवारों के घर जाकर उनकी समस्याएं सुनी। पीड़ितों ने बताया कि यमुना में बाढ़ से कच्चे मकान पूरी तरह ढह गए हैं। राशन सामग्री के अलावा गृहस्थी का सारा सामान तबाह हो गया है। ऐसे में तहसील प्रशासन से कोई खास मदद नहीं मिली है।

गांव के सैकड़ों परिवार अब भी घरों के बाहर तंबू में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में बसपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ने 150 परिवारों को राशन किट वितरित किया। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष आनंद कुरील, गौहानी बांगर के प्रधान जितेंद्र शुक्ला, सिहुरा प्रधान मंगल सिंह, महटौली प्रधान रामबाबू मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed