{"_id":"5e400e9a8ebc3ee5f10890de","slug":"illegal-weapons-factory-busted","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन: अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, देशी तमंचे की मध्यप्रदेश तक होती थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, देशी तमंचे की मध्यप्रदेश तक होती थी सप्लाई
Sun, 09 Feb 2020 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 09 Feb 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
अवैध असलहा फैक्ट्री की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन में पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर कई बने व अधबने असलहा, कारतूस व औजार बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने रविवार को अपने आवास पर मामले का खुलासा किया। पुलिस ने सिकरी रहमानपुर तिराहे पर बने प्रतीक्षालय के पास शनिवार देर रात अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा।
जहां सुरेंद्र विश्वकर्मा पुत्र सुमेर विश्वकर्मा निवासी करुई खुर्द थाना डकोर, नरेश पुत्र गोकुल अहिरवार ग्राम बाजना थाना रक्शा जनपद झांसी, प्रीतम पुत्र हरूपे ग्राम बाजना थाना रक्शा झांसी, जितेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी दातानगर परवई थाना रक्शा जनपद झांसी, संदीप विश्वकर्मा पुत्र गंगादीन विश्वकर्मा निवासी पुरैनी थाना जलालपुर हमीरपुर को गिरफ्तार कर लिया।

फैक्ट्री से 12 बोर बंदूक, एक रायफल 315 बोर, 4 तमंचा 315 बोर, 1 देशी अद्धी 12 बोर, एक अदद बंदूक फैक्ट्री मेड 12 बोर, दस कारतूस 315 बोर, 7 कारतूस 12 बोर, एक अधबनी अद्धी 12 बोर, एक तमंचा 315 बोर के अलावा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह देशी तमंचा बनाकर जालौन, झांसी, दतिया, मध्यप्रदेश में बिक्री करते हैं।
आज तमंचों को सुधारने के लिए इकट्ठा हुए थे। वहीं उन्होंने फैक्ट्री निर्मित असलहों के बारे में बताया कि यह असलहे मझगवां जिला हमीरपुर से खरीदकर लाते हैं और इनके नंबर मिटाकर लोगों को बेच देते हैं। एसपी का कहना है कि पकड़े गए लोगों ने पूछताछ कर इनके अन्य ठिकानों व साथियों का पता लगाया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में चुर्खी थानाध्यक्ष अशोक कुमार, उपनिरीक्षक गौरव कुमार मिश्रा, एसओजी के कमलेश कुमार, प्रवीन कुमार, सर्विलांस के कुलभूषण, रविवर्मा, रवि भदौरिया, शैलेंद्र सिंह, पुनीत कुमार, अशीष कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए असलहा तस्कर नरेश पुत्र गोकुल निवासी बाजना रक्शा झांसी, दतिया, ओरछा आदि थानों में 15 मामले दर्ज हैं। जिसमें आर्म्स एक्ट, यूपी गुंडा एक्ट अधिनियम, डकैती सहित अन्य मामले रक्शा, झांसी, बबीना, सिविल लाइन दतिया, ओरछा मध्यप्रदेश आदि थानों में दर्ज हैं।