फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal cuts made for convenience are becoming the cause of accidents.

Kanpur News: सहूलियत के हिसाब से बना लिए अवैध कट, बन रहे हादसे का सबब

Fri, 12 Dec 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 12 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts made for convenience are becoming the cause of accidents.
सिकंदरा(कानपुर देहात)। कानपुर–इटावा हाईवे पर सिकंदरा से लेकर महटौली तक स्थानीय लोगों के साथ ही ढाबा संचालकों ने अपनी सुविधा के अनुसार जगह-जगह अवैध कट बना लिए हैं। इन कटों के कारण तेज रफ्तार वाहनों के अचानक मुड़ने से आए दिन हादसे हो रहे हैं, जबकि धूल का उठता गुबार यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बनी है। दो दिन पहले जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अवैध कट बंद कराने, ब्लैक स्पॉट में सुधार व कोहरे को लेकर संकेतक आदि लगाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कानपुर-इटावा हाईवे पर कई जगह अभी भी अवैध कट हैं। जानते हुए भी जिम्मेदारों ने अभी तक इन्हें बंद कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

गुरुवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने पड़ताल की तो सिकंदरा ओवर ब्रिज से लेकर औरैया जिले की सीमा से पहले महटौली तक इटावा जाने वाली लेन पर 10 अवैध कट मिले। वहीं, कानपुर जाने वाले लेन पर एक दो जगह अवैध कट नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन चालक नहीं समझ पाते कि किस स्थान पर अचानक वाहन सामने आ जाएगा। कई बार ट्रक और कारें अवैध कट से मुड़ने वाले वाहनों से टकरा चुकी हैं। इसके बावजूद न तो ढाबा संचालक अवैध कट बंद कर रहे हैं और न ही संबंधित विभाग कड़े कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

......................
सीन-1
कानपुर इटावा हाईवे पर महटौली के पास एक ढाबा के सामने करीब 20 फीट से अधिक चौड़ा कट दिखा। यहां पर क्रॉस बैरियर भी लगा था लेकिन वह टूटा था। इसी कट से एक ट्रक हाईवे के मेन लेन से ढाबा की ओर मुड़ता दिखा। कुछ देर बाद अन्य वाहन भी यहीं से मुड़ कर निकले। इसके आगे की सर्विस रोड में भी कट दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
सीन-2
खोजाफूल और महटौली के बीच में एक ढाबा के पास सर्विस रोड का क्रॉस बैरियर का काफी हिस्सा टूटा मिला। यहां से ढाबा जाने के लिए रास्ता खुला था। सर्विस रोड से मेन हाइवे किनारे तक काफी मिट्टी पड़ी दिखी। वाहन निकलने पर धूल का गुबार भी उड़ता रहा। जबकि इसी स्थान से पहले भी एक कट दिखा। जिससे लगातार वाहन निकल रहे थे।
................
कोहरा बढ़ते ही जोखिम दोगुना
स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दी बढ़ने के साथ जैसे-जैसे कोहरा पड़ना शुरू होगा, वैसे ही इन अवैध कटों का खतरा और बढ़ जाएगा। दृश्यता कम होने पर अचानक मुड़ते वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते, जिससे बड़े हादसे होने की आशंका है। ऐसे में एनएचएआई को इस तरह का सर्विस रोड पर बने खतरनाक कट बंद कराने चाहिए। ताकि दुर्घटना की संभावनाएं कम हो सकें।

................
वर्जन.......
कानपुर-इटावा हाईवे पर कई जगह सर्विस रोड अधूरी है। इस वजह से कुछ जगह कट हैं। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध कट चिह्नित करा कर उन्हें बंद कराया जाएगा। - आलोक सिंह, प्रोजेक्टर मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed