फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal colony built in Shyamnagar, electricity being stolen, people complain to mayor

Kanpur: श्यामनगर में बसा दी अवैध बस्ती, चोरी की बिजली से हाे रही रोशन, महापौर से लोगों ने की शिकायत

Sat, 15 Feb 2025 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Feb 2025 10:42 PM IST
सार

Kanpur News: दो वार्डों में लगाए महापौर आपके वार्ड अभियान के तहत 40 शिकायतें आईं। जिसमें से 10 का निस्तारण किया गया।

विज्ञापन
Illegal colony built in Shyamnagar, electricity being stolen, people complain to mayor
निरीक्षण के दौरान जानकारी लेती महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्यामनगर में अवैध रूप से बस्ती बसा दी गई, जो चोरी की बिजली से रोशन हो रही थी। महापौर प्रमिला पांडेय ने जब इस बस्ती का निरीक्षण किया तो वह दंग रह गई। उन्होंने जोनल अधिकारी अनिरुद्ध सिंह को मामले की जांच करके दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


महापौर आपके वार्ड अभियान के तहत शनिवार को शहर में दो जगह शिविर लगाए गए। वार्ड-74 में एलआईसी पार्क श्यामनगर में लगे शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने पार्क के पास अवैध बस्ती बसाए जाने की शिकायत की। इस पर महापौर ने सभी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। यहां 80 से अधिक कच्चे घर बने थे। साथ ही खुलेआम कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। महापौर ने जोनल अधिकारी से नाराजगी जताते हुए कहा कि इतनी बड़ी बस्ती आखिर कैस बस गई। इसके बारे में पूरी जानकारी कर बताए।
विज्ञापन


शिकायतों पर मार्ग प्रकाश के जेई को हटाया गया
शिविर में मार्ग प्रकाश विभाग में तैनात जेई श्रवण कुमार को लेकर बहुत ज्यादा शिकायतें आईं। महापौर ने नगर आयुक्त से फोन पर बात कर उन्हें विभाग से हटाने का आदेश दिया। वार्ड-74 से 25 शिकायतें आईं, जिसमें छह का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर की समस्या से लोग परेशान
पहला शिविर वार्ड-24 कृष्णानगर के दशहरा पार्क में लगाया गया। यहां सीवर से संबंधित सबसे ज्यादा शिकायतें आईं। महापौर ने जलकल जीएम आनंद त्रिपाठी को निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। यहां पर 15 शिकायतें आईं, जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed