फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT to train CISF on countering cyberattacks.

Kanpur News: सीआईएसएफ को साइबर हमलों का तोड़ सिखाएगा आईआईटी

Wed, 16 Sep 2026 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
IIT to train CISF on countering cyberattacks.
कानपुर। सीआईएसएफ को ड्रोन तकनीक में पारंगत बनाने के साथ साइबर हमलों से बचाने की जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने ली है। इसके लिए दोनों संस्थानों के बीच मंगलवार को एमओयू साइन किया गया। सीआईएसएफ के जवानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। राजस्थान के बहरोड़ में ड्रोन तकनीक का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होगा।
विज्ञापन


इंजीनियर्स दिवस के मौके पर हुए समझौते में सीआईएसएफ एमपीआरटीसी बहरोड़ के डीआईजी डॉ. सी धनंजय नाइक और आईआईटी कानपुर के डीन आरएंड डी प्रो. जयधरन जी राव ने हस्ताक्षर किए। सीआईएसएफ पहले से ही आईआईटी मद्रास, आईआईटी रोपड़, आईआईआईटीडीएम कांचीपुरम और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया समेत कई तकनीकी संस्थानों के साथ काम कर रहा है। आईआईटी कानपुर के साथ सहयोग से सीआईएसएफ महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए स्वदेशी ड्रोन और साइबर सुरक्षा समाधान विकसित करने की दिशा में काम करेगा।
विज्ञापन



40 जवानों की छह सप्ताह होगी ट्रेनिंग
सीआईएसएफ जवानों का छह सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। प्रत्येक बैच में 40 जवान प्रशिक्षण लेंगे। यह निशुल्क होगा। इसमें विमानन, पावर और न्यूक्लियर सेक्टर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर होने वाले साइबर हमलों से निपटने की तकनीक सिखाई जाएगी। क्रिटिकल इंफार्मेशन इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा, डिजिटल फोरेंसिक, इंसिडेंट रिस्पांस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-मशीन लर्निंग, डीपफेक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्लाउड और ऑपरेशनल टेक्नोलॉजी शामिल रहेंगी। जवानों को वास्तविक साइबर संकट जैसी परिस्थितियों में निर्णय लेने के लिए क्राइसिस सिमुलेशन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed