फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur got 6 position in nirf ranking

एनआईआरएफ की रैंकिंग में आईआईटी कानपुर को ओवरऑल छठा स्थान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
IIT Kanpur got 6 position in nirf ranking
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने गुरुवार को नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की रैंकिंग जारी की। इसमें कानपुर आईआईटी ने ओवरऑल छठी रैंक हासिल की है जबकि हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी को 166 वी रैंक मिली है। छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नाम इसमें शामिल नहीं किए गए हैं। एचआरडी पूरे देश भर की तकनीकी संस्थानों की एक रैंकिंग हर साल जारी करती है। इसमें शैक्षणिक स्तर, रिसर्च प्रोजेक्ट्स, सेमिनार्स, प्लेसमेंट आदि चीजों को ध्यान में रखकर रैंकिंग जारी की जाती है। आईआईटी कानपुर ने इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट दोनों पाठ्यक्रम में सुधार करते हुए देश में अपनी छठवीं रैंक इस वर्ष भी बरकरार रखी है। इस वर्ष की रैंकिंग में आईआईटी कानपुर इंजीनियरिंग में चौथे व मैनेजमेंट में 16वें स्थान पर है। आईआईटी कानपुर पिछले चार सालों में इंजीनियरिंग के मामले में सर्वोच्च रैंक पर है। ओवरआल रैंक में आईआईटी कानपुर वर्ष 2017 व 2018 में सातवीं रैंक पर रहा तो वर्ष 2019 व 2020 में छठीं रैंक पर है। क्यूएस वर्ल्ड रैंकिं में 59 रैंक पीछे जाने के साथ 350वीं रैंक पर आए आईआईटी कानपुर की एनआईआरएफ रैंकिंग सुधरी है। एमबीए में संस्थान ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पिछले वर्ष 22वें स्थान पर शामिल आईआईटी कानपुर इस वर्ष देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थान में 16वें स्थान पर है। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने रैंकिंग सुधार को लेकर खुशी व्यक्त की है और कहा कि इसमें लगातार सुधार होगा। ओवरऑल रैंकिंग आईआईटी मद्रास\t- 1 आईआईएससी\t\t- 2 आईआईटी दिल्ली\t- 3 आईआईटी बांबे\t\t- 4 आईआईटी खड़गपुर\t- 5 आईआईटी कानपुर\t- 6 सीएसजेएमयू औऱ सीएसए बाहर एनआईआरएफ रैंकिंग में 1100 कॉलेजों को संचालित करने वाले छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय और कृषि क्षेत्र में कई जिलों तक वैज्ञानिक तैयार करने वाले चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नाम तक शामिल नहीं है। एचबीटीयू को मिली सफलता, 166वीं रैंक पिछले साल एनआईआरएफ की रैंकिंग से बाहर होने वाले एचबीटीयू ने इस बार बड़ी सफलता हासिल की है। एचबीटीयू को इस साल 166 वीं रैंक हासिल हुई है। अच्छी प्लेसमेंट प्रोजेक्ट सेमिनार्स शिक्षा के स्तर में वृद्धि के चलते इस बार संस्थान रैंक पाने में कामयाब रहा है कुलपति प्रोफेसर एनबी सिंह ने कहा कि इस साल छात्रों को 60 लाख से 40 लाख तक की पैकेज मिले हैं। गूगल ऐमेज़ॉन जैसी कंपनियों ने भी छात्रों का चयन किया है। एवरेज पैकेज साढ़े सात लाख का गया है। एचबीटीयू को पूरे देश भर में 166 वीं। प्रदेश सरकार से अनुदानित संस्थानों में पहली रैंक मिली है।वहीं प्रदेश सरकार से अनुदानित सभी संस्थानों जिसमें आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू भी शामिल है उसमें सातवीं रैंक मिली है। प्रो सिंह ने कहा कि विश्विद्यालय में इस वर्ष के दौरान कई निर्माण कार्य भी हुए। जिनमें 200 सीटर व 36 सीटर महिला छत्रवास व 400 सीटर पुरूष छात्रावास, केमिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक विभाग का नया भवन, व्याख्यान भवन, 1000 छमता का बहुउद्देश्यीय भवन, नवाकरण भवन आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed