{"_id":"5d46988d8ebc3e6d216fe5b5","slug":"husband-give-teen-talaq-to-wife-for-expressed-happiness-over-triple-divorce-bill-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला को खुशी का इजहार करना पड़ा महंगा, पति ने पत्नी को पीटा और दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को खुशी का इजहार करना पड़ा महंगा, पति ने पत्नी को पीटा और दिया तीन तलाक
Sun, 04 Aug 2019 02:13 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी को पीटा और दिया तीन तलाक
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी में फतेहपुर के बिंदकी में तीन तलाक का बिल पास होने पर मुस्लिम महिला को खुशी का इजहार करना महंगा पड़ गया। महिला को उसके पति ने मारपीट कर तीन बार तलाक बोला और घर से निकाल दिया। महिला ने एसडीएम और सीओ को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव जिगनी का है। यहां की महिला मुफीदा खातून ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था। तीन तलाक देने की धमकी देता था। शुक्रवार को उसने पति समसुद्दीन से तीन तलाक बिल पास होने की खुशी का इजहार कर दिया।

कहा कि अब आप हमें तलाक नहीं दे सकते। आरोप है कि इस पर पति ने झल्लाते हुए पिटाई करते हुए घर से निकाल दिया। मायका भी जिगनी गांव है। अपनी मां के पास घर पहुंचकर सारी कहानी बताई। मुफीदा ने बताया कि कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ मारपीट की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग किया।
इसके बाद शुक्रवार की ही देर शाम पति समसुद्दीन ने मायके पहुंचकर वहां भी मारपीट करते हुए तीन तलाक बोल दिया। अब मुफीदा ने एसडीएम प्रमोद झा व सीओ अभिषेक तिवारी को लिखित शिकायत पत्र देते हुए पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीओ अभिषेक तिवारी का कहना है कि उचित कार्रवाई की जाएगी।