फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पानी की टंकी पर पार्षद पत्नी के साथ चढ़ा पति, पुलिस के सामने चार घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Tue, 11 Feb 2020 07:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 11 Feb 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Husband climbed with a councilor wife on a water tank
टंकी पर चढ़े पति पत्नी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चकेेरी में मंगलवार को एक महिला पार्षद नगर निगम की लापरवाही से नाराज होकर अपने पति के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई। पार्षद के पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर जैसे ही आसपास के लोगों को मिली वहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई।

 
Husband climbed with a councilor wife on a water tank
टंकी पर चढ़े पति पत्नी, लोगों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने भी दंपति को समझाकर उतारने का प्रयास किया। लेकिन पार्षद का कहना है कि जब तक नगर निगम के अधिकारी आकर अश्वासन नहीं देगें टंकी से नीचे उतरेंगें। करीब 4 घंटे चढ़े रहने के बाद जब अधिकारियों ने समस्या सुधारने का आश्वासन दिया।

 
Husband climbed with a councilor wife on a water tank
चेतावनी देता पति - फोटो : अमर उजाला
फिर दोनों टंकी से नीचे उतरकर आये। अहिरवां के सैनिक नगर के निवासी संतोष कुमार, विकास, आशा, नीलम आदि ने बताया कि इलाके में स्थित पानी की टंकी से सैनिक नगर, विराट नगर, अहिरवां और पटेल नगर में सप्लाई होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband climbed with a councilor wife on a water tank
टंकी पर चढ़े पति पत्नी तो लग गई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इलाके के लोगों ने बताया कि पिछले आठ माह से वाटर लाइन लीकेज होने से पानी की सप्लाई घरों में नही हो पाती है। जिससे लोगों को पानी के लिए इलाके में लगे सरकारी नल या समर्सिबल पंप से पानी भरना पड़ता है। पिछले 20 दिनों से टंकी की मोटर फुंक जाने से पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गयी।

 
विज्ञापन
Husband climbed with a councilor wife on a water tank
घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा इलाके में सीवर भराव की भी समस्या व्याप्त है। लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार पार्षद से शिकायत की लेकिन कुछ भी नही हुआ। वहीं पार्षद विजय लक्ष्मी यादव ने बताया कि उन्होंने जलकल के अधिकारियों से शिकायत भी की। लेकिन इसके बाद भी न तो मोटर की मरम्मत नही हुई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed