फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में सीएए का विरोध, 64 घंटे से धरने पर बैठी सैकड़ों महिलाएं, चारो ओर फोर्स तैनात

Tue, 11 Feb 2020 07:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Feb 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Midnight echoes freedom slogans, Mohammad Ali Park, thousands of people sitting on road, caa protest
कानपुर में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन के खत्म होने के एलान के बाद भी मोहम्मद अली पार्क में धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रविवार देर रात खदेड़ा। पुलिस ने कई महिलाओं को हिरासत में भी लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद रविवार देर रात तीन बजे हजारों की भीड़ सड़क पर उतर आई। 


महिलाएं, बच्चे और पुरुषों ने चमनगंज की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर तक समझाने के बाद भी जब ये नहीं माने तो पुलिस बैकफुट पर आई और पार्क में प्रदर्शन करने की इजाजत दी। मगर प्रदर्शनकारी सड़कों पर ही डटे रहे। 58 घंटे से महिलाएं धरने पर बैठी हैं। भारी फोर्स मौके पर तैनात है।
Midnight echoes freedom slogans, Mohammad Ali Park, thousands of people sitting on road, caa protest
कानपुर में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
डीएम, डीआईजी समेत भारी पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में तैनात हैं। प्रदर्शन दिल्ली के शाहीनबाग की तरह शुरू हो गया है। सात जनवरी से मोहम्मद अली पार्क में सीएए के विरोध में प्रदर्शन जारी है। खासतौर पर महिलाएं प्रदर्शन में शामिल हो रही हैं।

शनिवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों संग बातचीत में प्रदर्शन खत्म करने पर सहमति बनी थी। अधिकतर प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को ही धरना खत्म कर दिया था मगर एक दो संगठनों की शह पर 20-30 महिलाएं धरने पर बैठी रहीं थीं।
Midnight echoes freedom slogans, Mohammad Ali Park, thousands of people sitting on road, caa protest
पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं थीं। ऐसे में रविवार देर रात दो बजे के बाद भारी पुलिस बल वहां पहुंचा और महिला पुलिसकर्मियों ने महिला प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। जो प्रदर्शन को लीड कर रही थीं उनको हिरासत में लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में सोमवार सुबह से ही प्रदर्शन में महिलाएं जुटने लगीं।

दोपहर तक चमनगंज की हर सड़क पर लोग ही लोग नजर आ रहे थे। डीएम ब्रह्मदेव राम तिवारी और डीआईजी अनंत देव समेत आलाधिकारी और पुलिस बल वहां पहुंचा। कई घंटे तक बातचीत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। महिलाएं आगे रहीं और वह प्रदर्शन करने पर अड़ी रहीं। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस अधिकारी पीछे हटे और प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Midnight echoes freedom slogans, Mohammad Ali Park, thousands of people sitting on road, caa protest
भारी फोर्स मौके पर - फोटो : अमर उजाला
आधी रात गूंजे आजादी के नारे
पुलिस, पीएसी और आरएएफ ने जब रात को कार्रवाई की तो प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आये। हर तरफ से आजादी के नारों की गूंज सुनाई देने लगी। रात करीब दो बजे शुरू हुए प्रदर्शन में अनिश्चितकाल तक जारी रखने पर प्रदर्शनकारी अड़े हैं।

पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित है भीड़
प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे आगे हैं। इसलिए पुलिस शुरू से ही किसी भी तरह की कार्रवाई से बचती रही है। सोमवार को भी महिलाएं ही लीड कर रही थीं। महिलाओं का कहना था कि जब वह शांति से पार्क में प्रदर्शन कर रही थीं तो पुलिस को वहां कार्रवाई कर जबरन उठाने की क्या जरूरत थी। उन्होंने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
Midnight echoes freedom slogans, Mohammad Ali Park, thousands of people sitting on road, caa protest
कानपुर में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन को लेकर अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
मीडियाकर्मी से हाथापाई, कैमरा तोड़ने का प्रयास
प्रदर्शन की कवरेज करने पहुंचे एक मीडियाकर्मी पर प्रदर्शनकारी भड़क गए। उसे पकड़ लिया और उससे हाथापाई की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। प्रदर्शनकारियों ने उसका कैमरा तोड़ने का प्रयास किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed