फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband call uncle and friend to rape with his wife

पत्नी के हाथ-पैर रस्सी से बांध चाचा से कराया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पार कर दी हैवानियत की हदें

Sat, 27 Oct 2018 08:35 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 27 Oct 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
husband call uncle and friend to rape with his wife
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में सजेती थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती से दहेज लोभियों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। पति ने पहले अपने फौजी चाचा से दुष्कर्म करवाया। इसके बाद गर्भवती होने की दशा में दोस्त से मिलकर दुष्कर्म करवाया। पीड़िता थाने में चक्कर लगाती रही, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश पर शुक्रवार को सजेती थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। 
विज्ञापन


 पड़ोसी जनपद फतेहपुर के एक थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि 19 फरवरी 2015 को उसका विवाह सजेती कस्बे के एक गांव निवासी दिलीप कुमार से हुआ था। शादी में पिता ने नगदी व जेवर दिए थे। आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये और मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

7 अप्रैल को पति ने हैवानियत का और एक खेल खेला

husband call uncle and friend to rape with his wife
डेमो पिक
30 अक्तूबर 2015 को पति ने अपने चाचा सुधीर से दुष्कर्म करवाया। बताया कि हाथ-पैर रस्सी से बेड में बांध दिए। सुधीर फौज में नौकरी करता है, छुट्टी पर घर आया था। युवती ने बताया कि घटना के कुछ दिन बाद गर्भवती हो गई। 7 अप्रैल 17 को पति ने हैवानियत का और एक खेल खेला। देर शाम दिलीप अपने एक मित्र के साथ घर पहुंचा। दोस्त के साथ शराब पी। पति ने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। 


 

कानपुर में ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया

किसी तरह वह ससुराल से भाग कर 10 मार्च 2017 को मायके पहुंची। कुछ दिन बाद ही कानपुर एक अस्पताल में ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया। सामान्य होने पर वह पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने नहीं सुनी। परेशान युवती ने अदालत की शरण ली। थानाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि अदालत के निर्देश पर युवती के पति, ननद, देवर और चचिया ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed