फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hundred gram of tumor removed from baby's pupil

जन्म से ही नहीं खुल रही थी आंख, बच्चे की पुतली से निकाला 100 ग्राम का ट्यूमर  

Thu, 14 Dec 2017 01:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 14 Dec 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
hundred gram of tumor removed from baby's pupil
ऑपरेशन से पहले बच्चे की फोटो
कानपुर के हैलट अस्पताल में बुधवार को ढाई साल के बच्चे की आंख की पुतली के ट्यूमर का आपरेशन हुआ। करीब एक घंटे के ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने 100 ग्राम के ट्यूमर को निकाल दिया। जन्मजात ट्यूमर की वजह से उसकी दाहिनी आंख नहीं खुल रही थी।
विज्ञापन


कानपुर छावनी निवासी वीर ने बताया कि उसके बेटे मेघा की दाहिनी आंख में जन्म से ही सूजन थी। आंख खुलती नहीं थी। काफी इलाज के बाद 11 दिसंबर को बेटे को हैलट ओपीडी में नेत्र रोग विभाग के डॉ. आरसी गुप्ता को दिखाया। तब पता चला कि बच्चे की दाहिनी आंख में आर्बिट ट्यूमर है। इसका बुधवार को आपरेशन किया गया। शहर के इकलौते ऑप्लोप्लास्टी सर्जन डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि एक घंटे चले आपरेशन के दौरान उसकी दाहिनी आंख की पुतली में चीरा लगाकर ट्यूमर निकाला गया। ट्यूमर करीब 100 ग्राम का था। आपरेशन सफल रहा। अब वह दोनों आंखों से सामान्य रूप से देख सकेगा। दो-तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी। इस तरह का ट्यूमर लाखों बच्चों में से एक-आध को होता है। डॉ.आरसी गुप्ता के अनुसार प्रदेश में सिर्फ दो ऑप्लोप्लास्टी सर्जन हैं। इनमें से एक वह स्वयं हैं और दूसरे लखनऊ में हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed