फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   how to get jio sim card

तो ऐसे मिलेगा 'जियो' सिम

Wed, 14 Sep 2016 10:20 PM IST
प्रदीप अवस्थी
प्रदीप अवस्थी Updated Wed, 14 Sep 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
how to get jio sim card
डेमो पिक
रिलायंस कंपनी की 'जियो सिम' लॉन्च होने के बावजूद बाजार से नदारद है। वहीं ग्राहक इसे खरीदने के लिए उतावले हुए जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस ने सिम पर थोड़े वक्त के लिए रोक लगा दी है। दरअसल, कंपनी अब सिम का वितरण करने के लिए ई-केवाईसी सिस्टम चालू करने जा रही है।
विज्ञापन


इस दौरान वही सिम एक्टीवेट होंगे जिनका वितरण हो चुका है। पहचान के लिए कंपनी ने सिम के रैपर का रंग लाल से बदलकर नीला कर दिया है। नीले रंग के सिम ई-केवाईसी के बाद चालू होंगे।  
विज्ञापन


कंपनी ने सिम वितरण की रणनीति में एक और बदलाव किया है। डीलरों को प्रीपेड सिम के जो रैपर जारी हो रहे हैं उसमें मोबाइल नंबर अंकित नहीं किया गया है। यानी सिम बिना मोबाइल नंबर के हैं। नई व्यवस्था के तहत सिम के लिए आवेदन करने वाले का तत्काल ई-केवाईसी कराया जाएगा। इसके बाद नीले रंग के रैपर में आया सिम दिया जाएगा। सिम मोबाइल में डालने के आधा से एक घंटा बाद नंबर एक्टीवेट हो जाएगा। मोबाइल नंबर ई-केवाईसी के दौरान डीलर खुद अलॉट करेगा। उपभोक्ताओं को रैपर देखकर मनपसंद नंबर चुनने की आजादी नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फजलगंज स्थित कानपुर टेलेकॉम के प्रोपराइटर प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि जियो की लॉन्चिंग के बाद देश भर में सिम की बिक्री बेतहाशा बढ़ गई थी। इसका असर ये हुआ कि मैनुअल भरे जा रहे फार्म की संख्या अधिक हो गई। समय पर उपभोक्ता का वेरीफिकेशन न होने की वजह से सिम चालू नहीं हो पा रहे हैं। इस वजह से बहुत जल्द ही ई-केवाईसी शुरू कर दी जाएगी। इससे उपभोक्ता का वेरीफिकेशन सिम लेने के साथ ही हो जाएगा और आधा घंटा में सिम चालू हो जाएगा। ई-केवाईसी मशीन जियो के सभी अधिकृत स्टोर में उपलब्ध रहेगी।


सिम नहीं टोकन मिल रहे
कंपनी ने जियो का सिम फ्री देने की घोषणा भले ही कर दी हो लेकिन उपभोक्ताओं को ये आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। शहर के अधिकांश जियो आउटलेट पर लाल सिम नहीं मिल रहे। जेड स्क्वायर में रिलायंस के डिजिटल शोरूम में भी सिम नहीं हैं। यहां ग्राहकों को सिम के बदले टोकन दिया जा रहा है। यानी सिम के लिए फार्म तो भरवा लिया जा रहा है, लेकिन सिम नहीं दिया जा रहा है। यहां उपभोक्ताओं को सिम लेने के लिए एक सप्ताह बाद की तारीख दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed