फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   House Owner Found Dead at Home in Barra, Police Probe On

Kanpur: घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मकान मालिक का शव, किराएदार की सूचना पर पहुंची पुलिस

Mon, 03 Aug 2026 12:12 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 03 Aug 2026 12:12 PM IST
सार

Kanpur News:बर्रा थाना क्षेत्र के विश्व बैंक ए ब्लॉक स्थित एक मकान में गृहस्वामी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर से दुर्गंध आने पर किराएदार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
House Owner Found Dead at Home in Barra, Police Probe On
मृतक अनुराग बघेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

दक्षिण शहर के बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्व बैंक 'A-1' ब्लॉक में सोमवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पेंट कारोबारी का शव उनके घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। कारोबारी पिछले करीब छह महीने से घर में अकेले रह रहे थे। मकान की पहली मंजिल पर रहने वाली किरायेदार युवती को कमरे से तेज दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची बर्रा पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई के चलते दिल्ली में रह रही है पत्नी

विश्व बैंक A-1 ब्लॉक निवासी अनुराग बघेल पेंट का कारोबार करते थे। परिवार में पत्नी प्रियंका, बेटा हंस और बेटी चित्रांशी हैं। मृतक के छोटे भाई व ऑटो पार्ट्स कारोबारी चेतन बघेल ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के सिलसिले में उनकी भाभी प्रियंका पिछले करीब छह महीने से दिल्ली में रह रही हैं। परिवार के दिल्ली चले जाने के बाद से अनुराग मकान में अकेले ही रह रहे थे। मकान की पहली मंजिल पर एक युवती किराये पर रहती है, जिसके आने-जाने का रास्ता बाहर की सीढ़ियों से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किराएदार को बदबू से हुआ शक

चेतन की पत्नी देवेंद्री के मुताबिक, अनुराग को आखिरी बार 30 जुलाई की शाम घर के बाहर टहलते हुए देखा गया था। इसके बाद से वह नजर नहीं आए। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पहली मंजिल पर रहने वाली किरायेदार युवती को नीचे के हिस्से से तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब उसने नीचे आकर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर बिस्तर पर अनुराग का शव पड़ा था। शव से तेज बदबू उठ रही थी। किराएदार ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

घटना की सूचना मिलते ही बर्रा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। शव की स्थिति को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत नहीं हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed