फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Home guard's son dies under suspicious circumstances in Hamirpur, relatives blocked the main road

हमीरपुर: परिजनों ने बेटे का शव रोड पर रख लगाया जाम, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Tue, 19 Apr 2022 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Apr 2022 01:22 PM IST
सार

होमगार्ड के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने सड़क पर शव को रखकर जाम लगाया। साथ ही, ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Home guard's son dies under suspicious circumstances in Hamirpur, relatives blocked the main road
परिजनों ने शव रखकर मुख्य मार्ग पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर के राठ में ससुरालियों के साथ ईंट भट्टों पर मजदूरी करने गए होमगार्ड के पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर शव रख सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन


बता दें कि नगर के चरखारी रोड पर सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी सुमित रानी ने बताया कि उनके पति मोहनलाल अनुरागी राठ कोतवाली में होमगार्ड हैं। तीन पुत्र जीतेंद्र कुमार, प्रवेश कुमार और ओमप्रकाश थे। छोटे पुत्र ओमप्रकाश (20) अपनी पत्नी सुलोचना के साथ करौंदी निवासी ससुरालियों सहित इटावा के ईंट भट्टों में काम करते थे।
विज्ञापन


सुमित रानी ने बताया कि सोमवार रात दस बजे ससुराली उनके पुत्र का शव लेकर घर पहुंचे। बताया कि अधिक शराब पीने से मौत हुई है, जबकि उनके पुत्र ओमप्रकाश की नाक से रक्त निकला था। सुमित रानी ने आरोप लगाया कि पुत्र की हत्या उसी के ससुरालियों ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित परिवजनों व मोहल्ले के लोगों ने रामलीला मैदान के सामने शव रख मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी जबरन शव को उठा कर पोस्टमार्टम हाउस ले गए। वहीं, मृतक के ससुराल की दो महिलाओं को भी कोतवाली ले गए, जिसके करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed