राष्ट्रपति के लिए महामहिम शब्द का इस्तेमाल नहीं
- अगर पत्नी आईं तो मंच पर राष्ट्रपति के बाईं ओर उनकी कुर्सी लगेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ अगर उनकी पत्नी आईं तो मंच पर राष्ट्रपति के बाईं ओर उनकी कुर्सी लगाई जाएगी। इसके अलावा मेज के सामने कुछ भी नहीं (पानी की बोतल भी नहीं) रखा जाएगा।
जिला प्रशासन ने आईआईटी निदेशक और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री से यह भी कहा कि राष्ट्रपति की कुर्सी के पीछे राष्ट्र चिह्न (अशोक की लाट) लगाई जाएगी। आईआईटी में पहले से बने तीनों हेलीपैड की मरम्मत कराने को भी कहा है।
सेफ हाउस में डॉक्टरों की तैनाती के साथ ही दोनों दिन शहर को बिजली कटौती से मुक्त रखने को भी कहा है। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।