फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Higher demand for BA than MBA in CSJMU's online courses.

Kanpur News: सीएसजेएमयू के ऑनलाइन कोर्स में एमबीए से ज्यादा बीए की मांग

Tue, 11 Aug 2026 02:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Higher demand for BA than MBA in CSJMU's online courses.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में कमाई के साथ पढ़ाई का विकल्प देने के लिए शुरू किए गए सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) से पढ़ाई की मांग बढ़ गई है।
प्रोफेशनल्स (नौकरीपेशा या व्यावसायिक) अपनी प्रोफाइल को मजबूत करने के लिए स्नातक और परास्नातक का कोर्स कर रहे हैं। यहां एमबीए, बीबीए से ज्यादा बीए में एडमिशन लेने की मांग है। अब तक बीए में 635 दाखिले हो चुके हैं, जबकि एमबीए में 100 ने प्रवेश लिया है। पिछले साल बीए में 495 और एमबीए में 60 प्रवेश हुए थे।
विज्ञापन

सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन में अब तक ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग के लिए एक हजार से अधिक प्रवेश हुए हैं। जबकि 1950 से अधिक आवेदन आ चुके हैं। प्रवेश प्रक्रिया को 15 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सीडीओई से बीए, बीबीए, बीकॉम, बीसीए, एमए, एमबीए, एमकॉम और एमसीए पाठ्यक्रम चल रहा है। बीए में हिंदी, अंग्रेजी, शिक्षा, इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान विषयों के विकल्प हैं। एमए में हिंदी, अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र व राजनीति विज्ञान विषय के विकल्प हैं। दाखिला लेने वाले छात्रों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, ई-लाइब्रेरी, अध्ययन सामग्री, अकादमिक काउंसलिंग, कंप्यूटर लैब, वाई-फाई सुविधा और प्लेसमेंट सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। विश्वविद्यालय ने दिव्यांग छात्रों और रक्षा कर्मियों व उनके आश्रितों के लिए इन पाठ्यक्रमों में 50 फीसदी शुल्क छूट का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed