Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU: AI courses to be introduced in all engineering departments, as well as in MBA and BBA programs

एचबीटीयू: इंजीनियरिंग के हर विभाग के अलावा एमबीए-बीबीए में भी शुरू होंगे एआई कोर्स

Sat, 07 Nov 2026 08:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 07 Nov 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
HBTU: AI courses to be introduced in all engineering departments, as well as in MBA and BBA programs
एचबीटीयू - फोटो : amar ujala

हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में अगले साल से केमिकल इंजीनियरिंग विद स्पेशल एआई-एमएल का नया बीटेक कोर्स शुरू होगा। साथ ही इंजीनियरिंग के हर विभाग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संबंधित नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा एमबीए, बीबीए आदि में एआई कोर्स शुरू होंगे। एचबीटीयू के विभागों में एआई को बढ़ावा देने के लिए एचबीटीयू और पुणे की एरा एआई लैब के बीच शनिवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं।

विज्ञापन


इंजीनियरिंग और तकनीक से संबंधी विभिन्न विभागों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करने के लिए कुलाधिपति ने इस संबंध में निर्देश दिए थे। इसी क्रम में यह समझौता किया गया है। इसके तहत एआई के नए कोर्स शुरू करने के साथ ही एआई को विभिन्न कोर्सों में शामिल किया जाएगा। इससे विभिन्न विभागों के छात्र एआई के इस्तेमाल करने में विशेषज्ञता हासिल कर लेंगे।
विज्ञापन


आईक्यूएसी डीन और केमिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जीएल देवनानी ने बताया कि एचबीटीयू में पिछले सत्र से एआई-एमल में बीटेक शुरू हो गया। अब केमिकल इंजीनियरिंग विद स्पेशल एआई-एमएल में बीटेक शुरू किया जाएगा। इसके बाद रोबोटिक्स एंड एआईएमल में बीटेक नया कोर्स शुरू करने की योजना है। इंजीनियरिंग और तकनीकी दोनों तरह के विभागों में एआई कोर्स संचालित किए जाएंगे। साथ ही नॉन इंजीनियरिंग और तकनीकी विभाग जैसे एमबीए, बीबीए आदि में भी एआई के कोर्स संचालित किए जाने की योजना है। एआई के ट्रेनिंग प्रोग्राम भी संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एमओयू का उद्देश्य तकनीकी विकास और औद्योगिक क्षेत्रों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करना है। अकादमिक पाठ्यक्रमों में एआई आधारित ज्ञान और कुशलता को शामिल किया जाएगा। इससे एआई इको सिस्टम मजबूत होगा। विद्यार्थी एआई में अपडेट रहेंगे तो उनको रोजगार के अवसर बढ़ जाएंगे। इस मौके पर एचबीटीयू के कुलपति समशेर, रजिस्ट्रार अमित राठौर, आईक्यूएसी डीन प्रोफेसर जीएल देवनानी, प्रोफेसर वंदना दीक्षित तथा एरा लैब के सीईओ तुषार हलधर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed