फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi You die for me drunk couple gambled to kill themselves husband hit head on brick wife hanged herself

Hardoi: तुम मेरे लिए मरो; नशे में दंपती ने खेली जान देने की बाजी; पति ने ईंट पर सिर पटका, पत्नी फंदे पर झूल गई

Thu, 05 Mar 2026 03:54 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 05 Mar 2026 03:54 PM IST
सार

Hardoi News: हरदोई के चत्तुरखेड़ा में शराब के नशे में एक-दूसरे के लिए जान देने की जिद में महिला ने फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पति द्वारा सिर फोड़ने के बाद पत्नी ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

विज्ञापन
Hardoi You die for me drunk couple gambled to kill themselves husband hit head on brick wife hanged herself
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के चत्तुरखेड़ा में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दंपती ने बुधवार को शराब पी। इसके बाद मजाक में ही एक दूसरे के लिए जान देने की बात कही। पति ने सिर ईंट पर पटक दिया, तो पत्नी भी फंदे पर लटक गई। पति को मामूली चोटें आईं, लेकिन पत्नी की मौत हो गई। बर्रिया के मजरा कन्हईखेड़ा निवासी बबलू चत्तुरखेड़ा के ईंट भट्ठे पर पत्नी कुंती (34) व दो बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करता है।

विज्ञापन

कुंती भी वहीं मजदूरी करती थी। बबलू ने बताया कि बुधवार सुबह उसने और कुंती ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान हंसी मजाक में बबलू ने कहा कि हम तुम्हारे लिए जान दे रहे हैं और तुम हमारे लिए मरो। इसके बाद बबलू ने ईंट पर सिर पटक दिया। सिर से खून निकलने पर बबलू ने कहा कि देखो तुम्हारे मर रहे हैं। इस पर पत्नी कुंती उठी और मजाक में युकेलिप्टस के पेड़ पर साड़ी का फंदा मजाक में लगा लिया।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फंदा ज्यादा कस जाने से कुंती की मौत हो गई। दस मिनट बाद बबलू ने कुंती का शव देखा, तो वह बदहवास हो गया। कुंती का शव फंदे से उतारकर झोपड़ी के सामने रख लिया और फिर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि दंपती ने शराब पीकर आपस में बातचीत की। इसी दौरान घटना हुई है। पति की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed