फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Water seal of 30 lakhs on irregularities

Hardoi: अनियमितता मिलने पर 30 लाख का पानी सील, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने की कार्रवाई

Tue, 19 Jul 2022 01:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Jul 2022 01:01 PM IST
सार

सहायक खाद्य आयुक्त सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में स्थित वरुण बेवरेजेस कोल्ड ड्रिंक व पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। यहां एक्वाफिना ब्रांड में लेवलिंग पैकेजिंग में अनियमितता मिली। इस पर ब्रांड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का नमूना संकलित किया गया।

विज्ञापन
Hardoi: Water seal of 30 lakhs on irregularities
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के संडीला में सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में छापा मारा। यहां पैक्ड पानी की निर्माण इकाई में अनियमितता मिलने पर करीब 30 लाख रुपये का पानी सील कर दिया।  

विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र में स्थित वरुण बेवरेजेस कोल्ड ड्रिंक व पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। यहां एक्वाफिना ब्रांड में लेवलिंग पैकेजिंग में अनियमितता मिली। इस पर ब्रांड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का नमूना संकलित किया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर के उस बैच की लगभग 257992 बोतल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख 10 हजार थी, उसे सील करके कंपनी की अभिरक्षा में दे दिया। इसके साथ ही निर्देशित किया गया की जांच रिपोर्ट मिलने तक उक्त पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर की बिक्री बाजार में न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माता कंपनी ने बेस्ट बिफोर समय सीमा व यूज्ड बाय समय सीमा एक ही बोतल पर अलग-अलग दर्शाई जा रही है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह, अनुराधा कुशवाहा, खुशीराम, राम किशोर व घनश्याम वर्मा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed