हरदोई: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन बेहाल
Hardoi News: हरपालपुर कस्बे में मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कैंटीन संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। वह रात को अपनी दुकान बंद कर पेट्रोल डलवाकर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में हरपालपुर कस्बे के रोडवेज बस स्टाप के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से देशी शराब ठेके के कैंटीन संचालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के खसौरा गांव निवासी उदयवीर (30) उर्फ नरदेव पुत्र स्व. पातीराम हरपालपुर कस्बे में देशी शराब ठेके पर कैंटीन का संचालन करता था।
मंगलवार की रात कैंटीन बंद करने के बाद रात करीब 10:30 बजे वह अपनी बाइक में पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा कर अपने घर वापस जा रहे था। तभी रोडवेज बस स्टाप के पास मिघौली रोड पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहमरा मचा गया।
अज्ञात वाहन की तलाश जारी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। मृतक उदयवीर की 22 मई 2025 को बिलग्राम के मिर्जापुर निवासी कुंती से शादी हुई थी। उनका एक दो माह का पुत्र है। पति की मौत से पत्नी कुंती बेसुध हो गई हैं। अपने दो माह के पुत्र को सीने से लगाकर बार-बार बदहवाश हो जाती है। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया वाहन की तलाश की जा रही है।