फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi road accident, high speed truck and e rickshaw collision, painful death of two people

हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और ई-रिक्शा की भिड़ंत, दो लोगों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों को हंगामा

Fri, 05 May 2023 12:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 May 2023 12:44 PM IST
सार

Hardoi Accident: सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर गांव के निकट ईंट-भट्ठे के सामनेइ सड़क हादसा हुआ। इसमें तेज रफ्तार ट्रक ने ई- रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Hardoi road accident, high speed truck and e rickshaw collision, painful death of two people
Hardoi Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में बावन-जगदीशपुर मार्ग पर ईंट-भट्ठा के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। इसकी चपेट में आने से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। सैतियापुर निवासी गुड्डू यादव (38) पुत्र कुंज बिहारी ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार की सुबह ई-रिक्शा लेकर गांव के ही सुनील पाठक उर्फ पुजारी (30) पुत्र मिथलेश सांडी कस्बा जा रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच गांव के निकट ईंट-भट्ठा के सामने जगदीशपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ई-रिक्शा उसी की चपेट में आ गया। ई-रिक्शा चालक गुड्डू यादव व सुनील पाठक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
हादसे की सूचना पाकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बताया गया है गुड्डू यादव के पांच संताने हैं। वहीं, सुनील पाठक की अभी शादी नहीं हुई थी। दो भाइयों में बड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

ट्रक चालक की तलाश जारी
ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed