फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Road Accident: Five including groom died in Bolero and tractor collision

Hardoi Road Accident: बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर में दूल्हे समेत पांच की मौत, तीन की हालत गंभीर

Sat, 18 Feb 2023 11:34 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Feb 2023 11:34 AM IST
सार

हरदोई जिले में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हुआ है। बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दूल्हे समेत पांच की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Hardoi Road Accident: Five including groom died in Bolero and tractor collision
हरदोई में बड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पचदेवरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुए सड़क हादसे में दूल्हा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम ने बताया कि अनियंत्रित होकर बोलेरो ट्रैक्टर से टकराई थी, जिसके बाद यह हादसा हो गया है।

विज्ञापन


हरपालपुर क्षेत्र के कुड़हा गांव के देवेश पुत्र ओमवीर की शुक्रवार को शादी थी। बताते हैं कि कई गाड़ियों में सवार होकर बराती शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के अभायन गांव जा रहे थे। इन गाड़ियों में शामिल एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पचदेवरा क्षेत्र के दरियाबाद गांव के पास गन्ने से भरी ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर बोलेरो बरवन रजबहा में जा गिरी। बोलेरो के अंदर आठ बराती मौजूद थे।

विज्ञापन

जिनमें 12 वर्षीय रुद्र व दूल्हा देवेश के बहनोई बिपनेश निवासी जलालपुर पनबारा जनपद कन्नौज की मौके पर मौत हो गई। वहीं इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय दूल्हा देवेश (20), पिता ओमबीर, ड्राइवर सुमित सिंह की मौत हो गई। जबकि बोलेरो सवार अंकित, राजेश, जगतपाल को उनके परिजन इलाज के लिए फर्रुखाबाद लेकर चले गए। तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय व पचदेवरा थानाध्यक्ष गंगाप्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राजेश द्विवेदी ने बताया कि सड़क हादसे में दूल्हे समेत पांच लोगों की मौत हुई है। घटना की जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

दुल्हन ने की आत्महत्या
सड़क हादसे में दूल्हा समेत पांच बरातियों की मौत की खबर सुनते ही दुल्हन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुल्हन की मौत से वधू पक्ष में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन

सीएम ने जताया दुख
हरदोई में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही ट्वीट कर तत्काल राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed