{"_id":"638dd095174a4577f61ce3e4","slug":"hardoi-pti-teacher-beats-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: पीटीआई शिक्षक ने छात्र को पीटा, पिता ने पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: पीटीआई शिक्षक ने छात्र को पीटा, पिता ने पुलिस से की शिकायत
Mon, 05 Dec 2022 04:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Dec 2022 04:38 PM IST
विज्ञापन
पिटाई का शिकार हुआ छात्र अयाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में माधौगंज कस्बे के एक पब्लिक स्कूल के पीटीआई शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। वह भी इसलिए कि वह स्कूल ड्रेस पहनकर नहीं आया था। छात्र अपनी सफाई देता रहा, लेकिन शिक्षक ने उसकी एक नहीं सुनी। मामले में छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला सुल्हाड़ा निवासी अशफाक ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि बेटा मोहम्मद अयाज कस्बे के एक पब्लिक स्कूल में 11वीं का छात्र है। शनिवार को बेटा अपनी क्लास में था। इस बीच पीटीआई शिक्षक ने उसे अपने पास बुलाया और ड्रेस न पहन कर स्कूल आने के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
आरोप है कि शिक्षक ने बिना छात्र की पूरी बात सुने ही उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद प्लास्टिक की छड़ी से पीटने लगे। स्कूल मैदान में अपने साथी को इस तरह पिटते देख बाकी छात्र दहशत में आ गए। माधौगंज थानाध्यक्ष सुब्रत ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन