फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   New corridor to boost industrial development

Hardoi News: औद्योगिक विकास को गति देगा नया कॉरिडोर

Mon, 31 Aug 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
New corridor to boost industrial development
फोटो 16: गंगा एक्सप्रेसवे के मुंडेर ​टोल प्लाजा से कॉरिडोर को जोड़ा गया। संवाद
हरदोई। जिले में अब आगरा एक्सप्रेसवे के बाद गंगा एक्सप्रेसवे भी आवागमन के लिए शुरू हो गया है। रेल मार्ग के साथ ही एक्सप्रेसवे बन जाने से कनेक्टिविटी अन्य जनपदों, राष्ट्रीय राजधानी और दूसरे प्रांतों से आसान हो गई है। गंगा एक्सप्रेसवे के पास मुंडेर के बाद अब एक और 200 हेक्टेयर में औद्योगिक कॉरिडोर स्थापित कराया जाएगा। औद्योगिक कॉरिडोर के लिए शासन की तरफ से आदेश मिलने के बाद प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन


संडीला में औद्योगिक कॉरिडोर को कई फेज में विस्तारित किए जाने के बाद अब शासन ने गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक कॉरिडोर पर ध्यान दिया है। यहां पर गंगा एक्सप्रेसवे पर मुंडेर के पास टोल प्लाजा के साथ ही वाहनों को चढ़ने और उतरने के लिए कट भी दिया गया है। इससे यहां पर औद्योगिक इकाइयों कच्चा माल लाने और तैयार माल की आपूर्ति बाहर करने के लिए परिवहन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। करीब 132 हेक्टेयर भूमि को औद्योगिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहण किए जाने के बाद अब शासन ने देवनियापुर, देवनियापुर सरसई और तेरा गांव की करीब 200 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इससे यहां पर दो औद्योगिक कॉरिडोर विकसित हो जाएंगे। जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


प्रशासन ने मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल औद्योगिक कॉरिडोर और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के दृष्टिगत इन गांवों से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करा दी है। तहसील सवायजपुर की तरफ से भूमि का चिह्नांकन करा लिया गया है। किसानों और सरकारी भूमि को चिह्नित किए जाने के साथ ही अधिग्रहण और पुनर्ग्रहण की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का संभावित भ्रमण भी हो सकता है प्रस्तावित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद के किए जा रहे भ्रमण में जनपद के संभावित भ्रमण कार्यक्रम को तहसील सवायजपुर में ही प्रस्तावित किए जाने की उम्मीद है। प्रशासन ने यूपीसीडा की तरफ से मुंडेर के पास अधिग्रहीत की गई करीब 132 हेक्टेयर भूमि पर ही सभास्थल के साथ ही हेलीपैड आदि बनवाए जाने की रणनीति बनाई है। हालांकि अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है।


गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे एक और औद्योगिक कॉरिडोर की स्थापना के लिए समयबद्ध ढंग से भूमि अधिग्रहण और बैनामा कराने के निर्देश दिए हैं। इससे जिले में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed