फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fine of 1.18 lakh imposed on five people for stamp duty evasion.

Hardoi News: स्टांप चोरी में पांच लोगों पर लगाया 1.18 लाख जुर्माना

Mon, 31 Aug 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fine of 1.18 lakh imposed on five people for stamp duty evasion.
हरदोई। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त में स्टांप और निबंधन शुल्क चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे मामलों की सुनवाई करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने पांच खरीदारों पर 1,18,820 रुपये का जुर्माना लगाया है। कम स्टांप और निबंधन शुल्क सहित 13,33,175 रुपये जमा किए जाने के आदेश दिए हैं। चेतावनी दी है कि एक माह के अंदर रुपये जमा न किए जाने पर बकाया भू-राजस्व की भांति वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन

भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त में खरीदार को स्टांप शुल्क और निबंधन शुल्क अदा करना होता है। इसका निर्धारण भूमि और भवन की प्रकृति और मालियत के हिसाब से होता है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने भूमि-भवन के बैनामों के स्थलीय निरीक्षण के साथ ही परीक्षण की व्यवस्था दी है। बैनामों के परीक्षण में कम स्टांप और निबंधन शुल्क दिए जाने के मामलों में एडीएम न्यायालय में वाद दाखिल किए गए थे। अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व दीपाली भार्गव ने बताया कि मामलों पर सुनवाई की गई और साक्ष्य व सबूत के आधार पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

बताया कि शहर से सटे राधानगर निवासी सुनील कुमार ने बैनामा के समय 9,78,370 रुपये कम स्टांप और 1,39,800 रुपये निबंधन शुल्क अदा किया था। वाद की सुनवाई के बाद एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है और 12,18,170 रुपये जमा किए जाने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे ही फर्रुखाबाद के बहोरिकपुर निवासी अतिराज सिंह ने 34,350 रुपये स्टांप और 6,870 रुपये निबंधन शुल्क कम दिया, इन पर 8,587 रुपये जुर्माना लगाया गया है। अनंगपुर निवासी प्रीतेश दीक्षित ने 10,520 रुपये स्टांप और 1,520 रुपये निबंधन शुल्क कम दिया गया था, इन पर 2,630 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बाजीपुर मदौरी निवासी गौरव कुमार ने 19,250 रुपये स्टांप और 2,750 रुपये निबंधन शुल्क कम दिया, इन पर 4,813 रुपये का जुर्माना लगाया गया। ऐसे ही शाहाबाद के मलकापुर निवासी उजमा पत्नी तौकीर खां ने 16,740 स्टांप और 2,790 रुपये निबंधन शुल्क कम दिया। इन पर 4,185 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना मिलाते हुए रुपये जमा किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed