फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man found hanging; married just a month and a half ago.

Hardoi News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

Mon, 31 Aug 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Young man found hanging; married just a month and a half ago.
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सरखना गांव में सोमवार सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी शादी करीब डेढ़ माह पहले ही हुई थी। घटना के कारणों पर परिजन फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

सरखना निवासी विवेश (21) गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। उसके पिता भारत ने बताया कि विवेश की शादी बीती सात जुलाई को पिहानी नगर के मोहल्ला नागर निवासी युवती से हुई थी। सोमवार सुबह विवेश बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। परिजनों को लगा कि वह शौच के लिए गया होगा, लेकिन काफी देर तक वापस न आने पर उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान गांव के किनारे एक धार्मिक स्थल के परिसर में लगे नीम के पेड़ पर उसका शव रस्सी से लटका मिला। परिजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक नमूने जुटाए हैं। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। विवेश पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार वालों ने खुदकुशी की कोई वजह फिलहाल नहीं बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed