फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of youth accused of molestation found hanging

Hardoi News: फंदे पर लटका मिला छेड़छाड़ के आरोपी युवक का शव

Mon, 31 Aug 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Body of youth accused of molestation found hanging
फोटो-22-बनवारी। फाइल फोटो
सांडी (हरदोई)। थाना क्षेत्र के बखरिया में छेड़छाड़ के आरोपी का शव सोमवार दोपहर जामुन के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। घटना का पता चलते ही परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बखरिया निवासी बनवारी (28) खेती करता था। पिता रामचंद्र ने बताया कि शनिवार रात बनवारी बिना कुछ बताए घर से चला गया था। इसके बाद घर नहीं आया। सोमवार दोपहर गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर नीलम नदी के पास जामुन के पेड़ पर बनवारी का शव गमछे के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी नमूने जुटाए। घटना को लेकर रामचंद्र ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने बनवारी पर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की थी। दावा है कि इसी से परेशान होकर बनवारी ने खुदकुशी कर ली। उधर दूसरी ओर शिकायत करने वाले व्यक्ति ने कहा है कि शनिवार रात बनवारी उसके घर में घुसा था। उसने पकड़ लिया था, लेकिन वह मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पुलिस का डर था अथवा बदनामी या आत्मग्लानि
प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि बखरिया निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को पुलिस से शिकायत की थी। इसमें बनवारी पर घर में घुसकर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। घटना शनिवार रात की बताई गई थी। पुलिस टीम रविवार को बनवारी के घर गई थी पर वह घर पर मौजूद नहीं मिला था। उसके पिता को पूरी जानकारी देकर बनवारी को थाने भेजने के लिए कहा था। शिकायतकर्ता का दावा है कि बनवारी उसके घर में घुसा था और उसने खुद उसे पकड़ा था, लेकिन वह भाग गया था। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस से डरकर खुदकुशी करने जैसी कोई स्थिति ही नहीं थी। हो सकता है बदनामी से डरकर फंदा लगाया हो। जांच में ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed