फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Mother refuses money for alcohol; son jumps into river; search underway

हरदोई: शराब के लिए मां ने रुपये देने से किया मना, बेटे ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

Wed, 07 Oct 2026 05:07 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 07 Oct 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Mother refuses money for alcohol; son jumps into river; search underway
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सांडी थाना क्षेत्र के बरौली गांव में गर्रा नदी के पुल से बुधवार दोपहर युवक ने नदी में छलांग लगा दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश नदी में शुरू कराई है। शराब पीने के लिए मां के रुपये न देने पर गुस्से में युवक के नदी में कूदने की बात प्राथमिक जांच में सामने आई है। जलपीपुर निवासी विमलेश (26) गुजरात में प्राइवेट फैक्टरी में काम करते थे। भाभी लक्ष्मी ने बताया कि दो माह पहले विमलेश गांव आ गया था।

विज्ञापन


बुधवार काे विमलेश ने मां रामदेवी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। नाराजगी जताते हुए रामदेवी ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसके बाद गुस्से में विमलेश घर से चला गया। लगभग तीन किलोमीटर दूर बरौली में नदी के पुल से गर्रा नदी में छलांग लगा दी। आस पास के ग्रामीणों ने उसे नदी में कूदते देखा, तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed