फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Community halls

Hardoi News: शाहपुर पवार और जरहा में बनेंगे उत्सव भवन, 2.82 करोड़ दिए

Wed, 07 Oct 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Community halls
हरदोई। मल्लावां के शाहपुर पवार और बेहंदर के जरहा गांवों में अब सांस्कृतिक और मांगलिक कार्यक्रमों के लिए अपने भवन होंगे। दोनों गांवों में उत्सव भवन बनवाए जाने के लिए पंचायतीराज विभाग ने 2.82 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। काम कराने के लिए रुपये भी दिए गए हैं। भवन बनाए जाने का काम ग्राम पंचायत के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन


गांवों में भी शहरों की भांति शादी-ब्याह, मांगलिक कार्यक्रम और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उत्सव भवन बनवाए जा रहे हैं। पंचायतीराज विभाग ने ग्रामीणों को शादी-विवाह समेत अन्य सामुदायिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए स्थल उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया है। भरखनी में उत्सव भवन के बाद अब विकास खंड मल्लावां के शाहपुर पवार और बेहंदर के जरहा में 1.41-1.41 करोड़ रुपये से भवन बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन ने मंगलवार को भवन बनवाए जाने की स्वीकृति के साथ ही रुपये भी दे दिए हैं। इससे इन गांवों के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों को मांगलिक कार्यक्रमों के लिए जगह नहीं तलाशनी होगी। ग्रामीणों को कम किराये पर उत्सव भवन मिल जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत की आमदनी का जरिया भी विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गांवों में भी उत्सव भवन बनवाए जाने का काम कराया जा रहा है। एक भवन निर्माणाधीन है जबकि दो अन्य बनवाए जाने की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरू कराया जाएगा। -श्रेया उपाध्याय, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed